12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
देहरादून। राज्य जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई), उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव 2026 का खटीमा में भव्य आयोजन किया गया। जनजातीय संस्कृति, कला, शिल्प, परंपरा और स्थानीय व्यंजनों को समर्पित इस महोत्सव में देश के 12 राज्यों से आए जनजातीय कलाकारों के साथ उत्तराखण्ड की पांच प्रमुख जनजातियों ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और जनजातीय जीवन एवं संस्कृति की विविधता को करीब से अनुभव किया। महोत्सव के प्रथम दिन खटीमा की सड़कों पर भव्य जनजातीय यात्रा एवं शोभा यात्रा निकाली…
अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर
हरिद्वार। ऋषिकुल तिराहे पर एक अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे दो यात्रियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हाईवे पर ऋषिकुल तिराहे के पास पेट्रोल पंप के सामने एक अज्ञात वाहन ने दो यात्रियों को रौंद दिया। इस हादसे में दोनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने…
सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों से आए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों के साथ अनौपचारिक संवाद किया। टिहरी, देहरादून, उत्तरकाशी, चकराता, कालसी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने क्षेत्र से जुड़ी विकास संबंधी आवश्यकताओं, समस्याओं और अपेक्षाओं को रखा। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके यथासंभव शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा…
महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में बुजुर्ग दंपत्ति और एक महिला की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मौके से भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी इंद्रेश नगर, सहारनपुर चैक, थाना कोतवाली नगर, देहरादून के रूप में हुई है। उसका मूल निवास बांदा, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश बताया गया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 को अपराह्न…
आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम
जीत केवल मैदान की नहीं, अनुशासन और टीम भावना की भी है : पूर्णमति माताजी देहरादून। आध्यात्मिक श्रमणी परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के परम सानिध्य में सकल दिगंबर जैन समाज एवं श्री विद्या समय पूर्ण वर्षायोग समिति द्वारा पुण्यार्जक श्रीमती तारिका पाटनी जी (वंडर सीमेंट, आरके मार्बल्स) के सहयोग से आयोजित VPL आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव के तीसरे दिन जैन भवन स्थित विद्यापूर्ण लीग (VPL) स्टेडियम में धार्मिक एवं खेल गतिविधियों का सुंदर समन्वय देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे नित्य नियम पूजन एवं मंदिरजी में शांतिधारा के साथ हुआ। 4 अक्टूबर को…
गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की पारंपरिक फसलों, पौष्टिक स्थानीय भोजन और समृद्ध खाद्य विरासत को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से आगामी 7 अक्टूबर को गढ़ भोज दिवस मनाया जाएगा। वर्ष 2000 से संचालित गढ़ भोज अभियान की निरंतरता में आयोजित होने वाला यह दिवस अब उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ने वाले व्यापक जन-अभियान का रूप ले चुका है। इस वर्ष गढ़ भोज दिवस की थीम ‘गढ़ भोज-स्वस्थ उत्तराखंड की ओर एक सशक्त कदम’ रखी गई है। गढ़ भोज दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन 7 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे श्रीनगर गढ़वाल के रामलीला…
जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च
देहरादून। उत्तराखंड के लोकसभा तथा राज्यसभा के वर्तमान सांसदों की आवंटित सांसद निधि की कुल धनराशि में जून 2026 तक केवल 18 प्रतिशत धनराशि ही खर्च हुई है। इसमें पूर्ण कार्यों तथा चल रहे कार्यों पर खर्च धनराशि शामिल हैं। सांसदों द्वारा प्रस्तावित 215 कार्य अधिकारियों ने स्वीकृत ही नहीं किये है तथा स्वीकृत कार्यों में से 154 जून 2026 तक प्रारंभ भी नहीं हुये है। यह खुलासा सांसद निधि के नोडल विभाग ग्राम्य विकास आयुक्त उत्तराखंड कार्यालय द्वारा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उददीन एडवोकेट को उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ। सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने…
उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान
देहरादून। उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनसदृदिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार करने के साथ ही हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र के माध्यम से ये जानकारी दी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की धार्मिक,…
उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
चंपावत/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार को एन.एच.पी.सी. बनबसा चम्पावत में राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित की गई, बैठक में दो दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा की गई। मंत्रिमण्डल की बैठक में राज्यहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अनुमोदन प्रदान किया गया। मंत्रिमंडल ने वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों के तकनीकी परीक्षण, ऑनलाइन संरेखण के परीक्षण तथा नोडल कार्यालय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नोडल अधिकारी, वन संरक्षण, उत्तराखण्ड के कार्यालय में परियोजना प्रबंधन इकाई के गठन तथा इसके लिए 06 पदों की स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के पट्टेदारों कब्जाधारकों को…
जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन
देहरादून जैन भवन स्टेडियम में हुआ आयोजित देहरादून | सकल दिगंबर जैन समाज, श्री विद्या समय पूर्ण वर्षा योग समिति द्वारा पुण्यार्जक श्रीमती तारिका पाटनी जी (वंडर सीमेंट , आरके मार्बल्स) के सहयोग से वीपीएल आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव देहरादून जैन भवन स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें आज प्रातः 7:00 बजे मंदिरजी में शांतिधारा की गई शांतिधारा के पश्चात सभी साधर्मीजनो ने बैनर लेकर रैली के रूप में विद्या समय पूर्ण स्टेडियम की ओर प्रस्थान किया।विद्या पूर्ण लीग मैच आध्यात्मिक क्रिकेट लीग धर्म,संस्कार,अनुशासन एकता,का अनोखा संगम है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि…






























