श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु
देहरादून। संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का ससंघ मंगल चातुर्मास देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अत्यंत हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हो रहा है। चातुर्मास के अंतर्गत प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठानों, पूजन-अर्चना एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ दिनचर्या का शुभारंभ होता है। माताजी के मंगल आशीर्वाद से मध्य प्रदेश निवासी विधानाचार्य दीपक जैन शास्त्री द्वारा विभिन्न धार्मिक विधान विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में समवशरण विधान के माध्यम से श्रद्धालु धर्माराधना एवं पुण्यार्जन कर रहे हैं।…
दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई
हरिद्वार। विजिलेंस टीम ने रानीपुर कोतवाली में तैनात एक महिला एएसआई को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला एएसआई पर दूसरे पक्ष के साथ लेनदेन के विवाद में शिकायतकर्ता का समझौता कराकर मामला निपटाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। महिला एएसआई की गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विजिलेंस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि रानीपुर कोतवाली में तैनात एएसआई उससे मामले का निपटारा कराने के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत…
आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग
श्रीनगर गढ़वाल । जनपद के खिर्सू ब्लाक के ग्राम पंचायत बछेली के तरुली-अमदार में 51 वर्षीय महिला बीना देवी पत्नी स्व. बालमुकंद को मारने वाले गुलदार को वन विभाग ने आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड प्रमुख वन संरक्षक नीना ग्रेवाल ने आदेश जारी करते हुए गुलदार ट्रैकुलाइजर कर पकड़ने और ऐसा संभव नहीं होने पर गोली मारने के आदेश दिए हैं। प्रमुख वन संरक्षक के विभाग के आदेश के बाद विभाग ने प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल के मार्गदर्शन में चार सदस्यीय शिकारी दल भी गांव में तैनात कर दिया है।शनिवार को गुलदार का…
जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी
नैनीताल। बनभूलपुरा क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने पांच बजे से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। किदवई नगर, इंदिरा नगर, गांधीनगर, नई बस्ती और आजाद नगर समेत चिह्नित इलाकों में सात टीमों ने एक साथ निरीक्षण किया। विभाग के अनुसार, जांच के दौरान कथित तौर पर कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल करने और मीटरों से छेड़छाड़ के मामले सामने आए। अभियान के तहत करीब 108 मामलों में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। संबंधित मीटरों को सीज किया गया है और मामलों में बनभूलपुरा कोतवाली में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुमाऊं जोन के मुख्य अभियंता…
डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए खबर
देहरादून। डा. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, डा. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। इस फेरबदल में केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक और सिक्किम के राज्यपालों की नियुक्ति भी शामिल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को देवभूमि उत्तराखण्ड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा सार्वजनिक जीवन में उनका…
दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाईट का भव्य आयोजन
देहरादून । दून एकता शक्ति ट्रस्ट द्वारा मोथरोवाला रोड बंगाली कोठी के समीप यूरी रेस्टोरेंट स्थित स्थल पर डांडिया नाईट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदना नृत्य ग्रुप से हुई | बच्चों द्वारा एक एक करके बहुत ही शानदार प्रस्तुतिया दिया गया | कार्यक्रम में नये एवं पुराने गीत संगीत के धुन पर डांडिया कार्यक्रम की धूम रही | कार्यक्रम में दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम छेत्री ने कहा कि खुशनुमा वातावरण बनाकर डांडिया नाईट कार्यक्रम का आयोजन किया गया | उन्होंने कहा ऐसे…
एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर
कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्था का लिया ज्ञान देहरादून/ टिहरी | हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, स्वामी रामतीर्थ परिसर,बादशाही थाल, विधिक सहायता केंद्र विधि विभाग के संयोजक व नोडल अधिकारी डॉ एस के चतुर्वेदी के संयोजन में एलएलबी पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कारागार की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्था तथा बंदियों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान जेल प्रशासन के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कारागार की दैनिक गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के रहन-सहन, उनके अधिकारों तथा सुधारात्मक गतिविधियों के बारे में बताया। विद्यार्थियों को यह भी समझाया…
‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर
देहरादून | सांख्य योग फाउंडेशन एवं अरिहंत हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में अरिहंत हॉस्पिटल परिसर में ‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज के प्रति सेवा भाव से कार्य करने वाले व्यक्तियों के योगदान को सम्मानित करना और उनके कार्यों से दूसरों को प्रेरणा देने वाले प्रयासों को पहचान देना था। साथ ही, कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को बेहतर बनाने के महत्व पर भी जोर दिया गया।…
एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग
देहरादून | बिजनौर के रहने वाले हैं तुषार घरेलू कंपटीशन में उत्तर प्रदेश से ब्लाइंड फुटबॉल खेलते हैं । वे जन्म से ही दृष्टि दिव्यांग हैं और राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान से इसी वर्ष 12 वीं उत्तीर्ण की है।बचपन से ही देहरादून में संस्थान के के हॉस्टल में रहकर पले बड़े हैं।उन्होंने कक्षा 10वीं में पहली बार भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में जगह बनाई थी और तब से लगातार टीम का हिस्सा हैं।यों तो अभी मात्र 17 वर्ष की उम्र है परंतु इस बार एशियन पैरा गेम्स में भी भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब…
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2026 का सफल समापन
मैच कमिश्नर एवं चीफ रेफरी डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के युवा कल्याण विभाग एवं खेल विभाग के तत्वावधान में हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित जिला खेल विभाग के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2026 की फुटबॉल प्रतियोगिता का 10 अक्टूबर को सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की गई, जिसमें उत्तराखंड के सभी 13 जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14 एवं अंडर-19 बालिका तथा बालक वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। राज्यभर से आए युवा खिलाड़ियों ने…






























