मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यो के लिए 86 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के न्याय पंचायत बीसाबजेड से ग्राम विपुल सम्पर्क सीसी रैलिग मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु 49.64 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत के विकासखण्ड ताडीखेत के अन्तर्गत ग्राम दुभणा प्राचीन चमूथान मंदिर, रानीखेत झूला देवी मंदिर, रानीखेत शिव मंदिर, बिल्लेख में देवी मंदिर, चमडखान में ग्येल देवता मंदिर, खुशालकोट शिव मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु 3.34 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का…
जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन
“नारी शक्ति, समाज की संस्कृति” रूपी आयोजन देहरादून। परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी के पावन दिव्य सान्निध्य में गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में जैन समाज की विभिन्न महिला मंडलों द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन “नारी शक्ति, समाज की संस्कृति” का आयोजन किया गया। सम्मेलन में नारी शक्ति, संस्कार, धर्म एवं समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुमारी शैलजा जी, माननीय सांसद एवं उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रभारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सविता कपूर जी, माननीय विधायक,…
“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी
देहरादून। परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं वर्तमान आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद से तथा परम पूज्य आर्यिका रत्न गुरुमाँ 105 श्री पूर्णमति माताजी के पावन सान्निध्य में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन, गांधी रोड, देहरादून में नित्य नियम पूजन के पश्चात शिक्षक दिवस के अवसर पर वीर विद्या युवा मंडल एवं विद्या सिंधु बालिका मंडल, देहरादून द्वारा विशेष स्मृति एवं प्रेरणा समारोह का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर गुरुमाँ की दीक्षा से लेकर वर्तमान समय तक की उनकी प्रेरणादायी जीवन-यात्रा एवं महत्वपूर्ण स्मृतियों…
शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित
देहरादून | मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा नेहरू कॉलोनी हरिद्वार रोड धर्मपुर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समारोह गौरव के रूप मे पिछड़ा वर्ग आयोग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा , मुख्य अतिथि के रूप में प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुनील अग्रवाल, संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन, सुखमाल जैन, राष्ट्रीय महासचिव सुभाष चंद्र शतपथी जी रहें । साथ ही संगठन के आई कार्ड वितरण भी…
उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आईआरडीटी सभागार, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण द्वारा आयोजित अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान मान्यता प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में प्रदेश के 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों (मदरसों) को मान्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम की थीम “नई पहचान, नया सम्मान। आधुनिक शिक्षा से उज्ज्वल भविष्य” रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण द्वारा 26 शिक्षण संस्थानों को मान्यता प्रदान किया जाना अल्पसंख्यक शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक शुरुआत है। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार किए जा रहे हैं और यह सिलसिला…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर
देहरादून। योगगुरु बाबा रामदेव ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री और बाबा रामदेव के बीच प्रदेश के विकास, योग एवं आयुर्वेद को बढ़ावा देने तथा उत्तराखंड की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान देवभूमि के साथ-साथ योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की भूमि के रूप में भी है। राज्य सरकार प्रदेश की इस विशिष्ट पहचान को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहींः वाडिया
देहरादून। गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में कुछ छोटी हिमनदीय झीलों के दिखाई देने तथा इनके कारण संभावित खतरे से संबंधित खबरें विभिन्न मीडिया माध्यमों में प्रसारित हो रही थीं। इन खबरों के संदर्भ में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान, देहरादून से इस संबंध में वैज्ञानिक स्थिति एवं वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त की गई। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान की ओर से ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध नवीनतम उपग्रह चित्रों, क्षेत्रीय अवलोकनों तथा ग्लेशियर की भौगोलिक एवं जलवैज्ञानिक परिस्थितियों के आधार पर स्थिति स्पष्ट की गई है। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के अनुसार उपलब्ध सेटेलाइट इमेज,…
ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप: केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड का कांस्य पदक पर कब्जा
आई बी एफ एफ इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन और मध्य प्रदेश ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सौजन्य से हुआ आयोजन देहरादून | आई बी एफ एफ इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन और मध्य प्रदेश ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सौजन्य से हुए आयोजन पर कुल नौ राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया।इसमें फाइनल में केरल ने ओडिशा को लगातार दूसरी बार हराकर(4-0)विजेता बनकर चैंपियनशिप अपने नाम की।थर्ड प्लेस मैच के लिए तामिलनाडु के विरुद्ध खेलते हुए उत्तराखंड ने उसे 1-0 से हराकर दूसरी बार अपनी तीसरी पल्स यानी कांस्य पदक पर कब्जा बरकरार रखा।उत्तराखंड ने अपना पहला मैच ओडिशा से खेलते हुए 1-4…
दून फूड रिलीफ फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार डंडोंना हुए सम्मानित
देहरादून | दून फूड रिलीफ फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार डंडोंना को वेलरेड फाउंडेशन द्वारा नेशनल एक्सीलेंस अचीवर सर्टिफिकेट उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट शिक्षा एवं समाज सेवा के लिए सम्मान पत्र द्वारा ऑनलाइन सम्मानित किया गया है। विद्यार्थियों हेतु निशुल्क शिक्षा मैटेरियल, स्कूलों में जा कर उच्च शिक्षाओं में विषय चयन, विभिन्न क्षेत्रों में करियर के अवसरों से उनको अवगत कराने का प्रयास करना एवं शिक्षकों को भी शिक्षा के क्षेत्र में नई तकनीकों से पढ़ाने का प्रशिक्षण देना उनकी प्राथमिकता है। इसके अतिरिक्त अभी नेपाल में आई त्रासदी हेतु वह कुछ राशि भी वह एकत्र करने का…
हिंसा से बचें, आत्मा को पहचाने : आर्यिका रत्न पूर्णमति माताजी
परमात्मा पद की ओर बढ़ें : आर्यिका रत्न पूर्णमति माताजी देहरादून। परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी के पावन सान्निध्य में श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन, देहरादून में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक आयोजित किए जा रहे हैं। भक्तों द्वारा नित्य नियम पूजन के साथ जैन मिलन भाग्य ज्योति एवं जैन मिलन महावीर की ओर से परम पूज्य आचार्य श्री की पूजा-अर्चना श्रद्धापूर्वक की गई। साथ ही बाहर से आए हुए अतिथियों का श्री विद्या समय पूर्ण वर्षायोग समिति द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया। तत्पश्चात धर्मसभा का शुभारंभ पूज्य आर्यिका रत्न…






























