उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद
देहरादून। राज्य में बारिश और भूस्खलन के चलते 57 मार्ग बंद है। इसमें अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर चार, चमोली आठ, देहरादून आठ और नैनीताल में 11 मार्ग बंद है। पौड़ी तीन, पिथौरागढ़ 11, रुद्रप्रयाग तीन, टिहरी पांच और उत्तरकाशी में दो सड़क बंद है। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश से नदियों का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। हरिद्वार में शाम चार बजे गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे रह गया था। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदी और बागेश्वर में…
भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की साइबर टीम ने निवेश के नाम पर 69.90 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले का खुलासा करते हुए गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आईफोन-13 मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, आधार कार्ड और कोटक बैंक का खाली चेक बरामद किया है। मामले में आरोपी के अन्य साथियों और साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है। साइबर अपराध थाना देहरादून में शिकायतकर्ता हनी सिंह पत्नी…
क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी
सकल दिगम्बर जैन समाज एवं जैन मिलन देहरादून के संयुक्त संयोजन में विद्या समय पूर्ण वर्षा योग समिति द्वारा किया गया आयोजन एवं जैन भवन के मुख्य द्वार पर मित्र मंडल द्वारा कड़ी चावल वितरण आयोजन देहरादून | दिनांक 27 सितंबर 2026 को जैन मिलन देहरादून, विद्या समय पूर्ण वर्षयोग समिति एवं दिगम्बर जैन समाज देहरादून द्वारा परम पूज्य आर्यिका 105 श्री पूर्णमति माताजी के सानिध्य में विश्व मैत्री दिवस *सामूहिक क्षमावाणी महापर्व* का आयोजन किया गया। क्षमा वाणी कार्यक्रम का प्रारंभ आचार्य श्री के चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। देहरादून में जैन मिलन की सभी शाखाओं…
जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा
देहरादून। पर्वाधिराज पर्युषण दशलक्षण महापर्व के दसवें दिन अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर सहित देहरादून के विभिन्न जैन मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक श्रमणी परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना की। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम में देहरादून के साथ ही सागर, ललितपुर, टोंगड़गढ़, विदिशा, ऋषिकेश, मध्य प्रदेश और विकासनगर सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। प्रातःकाल मंदिरों में नित्य नियम…
नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड
देहरादून। प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़े के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सदर के दो लेखपालों को निलंबित कर दिया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान के निर्देश पर लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों पर प्रमाणपत्रों के आवेदनों और संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन में लापरवाही बरतने की बात सामने आई है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मामले से जुड़े अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। दरअसल, पिछले दिनों प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने…
स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनकी पार्टी का सिद्धांत ‘राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति तृतीय’ का रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है। राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री बनने के बाद वे अब तक 28 बार उत्तराखण्ड आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सीमांत क्षेत्रों के विकास को…
11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर
देहरादून। देहरादून में सिनेमा, कला और प्रतिभा का उत्सव एक बार फिर लौटने जा रहा है। 11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आगामी 2, 3 और 4 अक्टूबर 2026 को देहरादून के सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स और तुलाज यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ सिनेमा जगत से जुड़े कलाकारों के साथ संवाद, टॉक शो और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फिल्म फेस्टिवल की इस वर्ष की सबसे बड़ी खासियत देश और टेलीविजन जगत के कई चर्चित कलाकारों की मौजूदगी होगी। फेस्टिवल में मुकेश ऋषि, दीपक पराशर, हितेन…
देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के जोगीवाला स्थित एक मॉल परिसर में डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है और शराब के नशे में डिलीवरी बॉय के साथ बहस कर मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी महेंद्र सिंह (उम्र 45 वर्ष) निवासी-22 सेक्टर 3 डिफेंस कॉलोनी थाना नेहरु कॉलोनी जनपद देहरादून को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके पर समझाने का प्रयास…
उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान
देहरादून। मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग ने देश के दो राज्यों उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 25 नवंबर 2026 को खाली हो रही 11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। उत्तर उत्तर प्रदेश की 10 राज्य सभा सीटों और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होना है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 16 अक्टूबर को सुबह 9,00 से शाम 4.00 बजे तक मतदान होगा। फिर 16 अक्टूबर की शाम 5.00 बजे से मतगणना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 29 सितंबर को…
विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर
श्रीनगर (गढ़वाल) । हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर माउंटेन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्टडीज (CMTHS) के पर्यटन विभाग द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विगत तीन दशकों से निरंतर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विभाग द्वारा 25 से 27 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय पर्यटन उत्सव Touro fest 26 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिन 25 सितंबर 2026 को कार्यक्रम के प्रथम दिन (पर्यटन एवं व्यापार प्रबन्धन की संकायाध्यक्ष) प्रोफेसर रश्मि ढोडी के निर्देशन में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का…





























