Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



प्रदेशवासियों को राज्यपाल ने राज्य स्थापना दिवस की दी बधाई

rajpal

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी है। राज्यपाल ने राज्य आंदोलन के सभी ज्ञात अज्ञात शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सभी राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया है। अपने संदेश में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा है कि ‘‘हम उत्तराखण्ड में जहां भी हैं, हमारे जो भी कर्तव्य व दायित्व हैं, उनका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें। राज्य के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें और उनका पालन करें। सच्चे मायनों में विकास तभी कहा जा सकता है जब राज्य की आर्थिक व सामाजिक प्रगति का लाभ दूरदराज के गांवों…

Read More

देहरादून : दिवाली के दिन वायु प्रदूषण 10 से 15 गुना तक बढ़ा

diwali

देहरादून। दिवाली की रात देहरादून में वायु प्रदूषण सामान्य के मुकाबले 10 से 15 गुना तक बढ़ गया था। थिंक टैंक गति फाउंडेशन ने दीपावली की रात शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक खास मोबाइल मशीन के जरिए पीएम-2.5 और पीएम-10 को मापा, जिसमें चौकाने वाले तथ्य सामने आये। गति फाउंडेशन के सह संस्थापक आशुतोष कंडवाल ने बताया कि उनकी टीम की ओर से बल्लीवाला चैक, निरंजनपुर सब्जी मंडी, पटेलनगर, सहारनपुर चैक, झंडा चैक, खुड़बुड़ा मोहल्ला, गांधीग्राम, गोविंदगढ़ और घंटाघर में वायु प्रदूषण की स्थिति मापी गई। इस दौरान घंटाघर जैसे खुले क्षेत्र की तुलना में घनी आबादी वाले पटेलनगर…

Read More

18 वर्षों में उत्तराखण्ड ने की बहुत सी मंजिलें तय : सीएम त्रिवेंद्र

uk cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 18 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि “उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 18 वर्ष पूर्ण होने पर मैं सबसे पहले उन सभी ज्ञात-अज्ञात महान राज्य आंदोलनकारियों को प्रणाम करता हूं, जिनके बलिदान और साहस के बिना उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार करना संभव नहीं था। मैं इस अवसर पर भारत वर्ष के…

Read More

भाजपा ने संगठन महामंत्री संजय कुमार को पद से हटाया

uk

देहरादून। भाजपा प्रदेश संगठन ने पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता द्वारा प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद संगठन महामंत्री संजय कुमार को पद से हटाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि संजय कुमार ने केंद्रीय नेतृत्व से पदमुक्त करने का अनुरोध किया था, जिसे केंद्रीय नेतृत्व ने स्वीकार कर दिया है। यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने संजय कुमार को हटाए जाने की जानकारी दी। गौरतलब है कि भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री…

Read More

यूजेवीएन लिमिटेड कर रहा अच्छा कार्य : सीएम त्रिवेंद्र

cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जी.एम.एस रोड स्थित उज्ज्वल, महारानी बाग में यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा राज्य सरकार को लाभांश के रूप में 18.69 करोड़ रूपये का चैक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यूजेवीएन लिमिटेड अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की आने वाले समय में निगम की स्थिति में और अधिक सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में विद्युत उत्पादन की काफी क्षमता है, लेकिन कतिपय कारणों से उसका दोहन नहीं हो पा रहा…

Read More

पीएम मोदी ने की केदारनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना

pm

केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण केदारनाथ | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम पहुंचे, केदारनाथ हेलीपैड पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने मन्दिर परिसर का भ्रमण कर बारीकी से व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मन्दिर परिसर में स्थापित फोटो गैलरी का भी निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री ने यहां पर मीडिया सहित अन्य सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात् प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आस्था पथ, उदक कुंड, अराइवल…

Read More

पीएम नरेंद्र मोदी दीपावली के दिन केदारनाथ धाम के करेंगे दर्शन

narendra

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 नवम्बर को यानी कल दीपावली के शुभ अवसर पर केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगे। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने फूल पू्रफ इंतजाम के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के केदारनाथ धाम दौरे के सभी तैयारियां ससमय पूरी कर ली गई है। वीआईपी हैलीपेड से मन्दिर तक के मार्ग से निरन्तर बर्फ हटाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 7 नवम्बर 2018 को…

Read More

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई

cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द ने अपने संदेश में कहा कि रोशनी का यह पर्व अंधकार को दूर कर जीवन को प्रकाशमय करता है। दीपावली अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना और सामाजिक समरसता का प्रमुख पर्व है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए इस वर्ष की दीपावली को इकोफ्रेंडली के तौर पर मनाने का आह्वान किया है। दीपावली के अवसर पर किसी को…

Read More

सीएम ने आठ नवंबर को की सार्वजनिक अवकाश घोषित

uk cm

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय संघ और समीक्षा अधिकारी संघ की मांग पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आठ नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के आदेश दिए हैं। इस क्रम में अपर मुख्य सचिव (कार्मिक) ने सार्वजनिक अवकाश संबंधी आदेश जारी कर दिया है। इस दिन बैंकों, कोषागारों और उप कोषागारों में भी अवकाश रहेगा। सचिवालय संघ अध्यक्ष दीपक जोशी और महासचिव राकेश जोशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मुलाकात की और भैया दूज और गोवर्धन पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों से दोनों दिवसों पर सार्वजनिक अवकाश…

Read More

बद्री-केदार के लिये मुकेश अंबानी ने दी एक करोड़ की धनराशि

ambani

रुद्रप्रयाग। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी केदारनाथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लगभग आधा घंटे तक बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। साथ ही अपनी बेटी ईशा की शादी का कार्ड भी बाबा केदार के दरबार में दिया। इसके अलावा मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ में पूजा-सामग्री के लिये एक करोड़ रूपये की धनराशि और एक एनोवा कार भी भेंट की है। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी बाबा केदार की दर पर पहुंचे। मुकेश अंबानी ने लगभग आधा घंटे तक बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुकेश अंबानी ने अपने पुत्र की शादी का निमंत्रण कार्ड देकर बाबा केदार को…

Read More