G 20 बैठक में आए मेहमानों को पहाड़ी संस्कृति से कराया गया रूबरू, हुआ स्वागत
रामनगर। रामनगर में आयोजित तीन दिवसीय जी 20 बैठक में आए मेहमानों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। खबरे और भी … केदारनाथ यात्रा तैयारियां जोरों पर रुद्रप्रयाग। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाने के लिए एक माह से भी कम का समय शेष रह गया है। श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को 15 अप्रैल तक चाक-चैबंद करने के निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के…
चारधाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता होगी खत्म, सीएम ने दिए निर्देश
देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा में दर्शन करवाये जायेंगे। जिन श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए होटलों एवं होमस्टे में बुकिंग करा ली है, उनकी दर्शन केे लिए भी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान ये निर्देश अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि व्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाय। देवभूमि उत्तराखण्ड…
देहरादून : DIT में छात्रों का वार्षिक पुरस्कार और सम्मान समारोह संपन्न
देहरादून। डीआईटी विश्वविद्यालय अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और छात्रों में विद्वतापूर्ण योग्यता और योग्यता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रसिद्ध है। विश्वविद्यालय अकादमिक उत्कृष्टता के लिए छात्रों को पुरस्कृत करने और प्रोत्साहित करने के महत्व को पहचानता है, और इसके लिए, सालाना कई छात्रवृत्तियां प्रदान करता है। इस प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए, डीन छात्र कल्याण, डीआईटी विश्वविद्यालय के कार्यालय ने एक अकादमिक पुरस्कार वितरण पुरस्कार समारोह की मेजबानी की। इस समारोह के दौरान कुल 203 छात्रों को अकादमिक पुरस्कार और सम्मान से सम्मानित किया गया, कुल मिलाकर रु. 30,62,255/-। 203 प्राप्तकर्ताओं में से, 186 छात्रों को…
सीएम धामी जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। यह राहत सामग्री एचडीएफसी बैंक के CSR कार्यक्रम के अंतर्गत दी गई है। मानव सेवा समाज संस्था द्वारा प्रभावितों को जोशीमठ में यह राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। जोशीमठ में प्रभावितों को 1500 गरम पानी के बैग, 01 हजार कंबल, 8 सोलर चलित गीजर, 01 हजार एमरजेंसी सोलर चार्ज लाईट, 20 हजार सैनेट्री पैड, 260 अंगीठी एवं 460 रूम हीटर एचडीएफसी बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के…
पहचान : शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित
देहरादून | दून फूड रिलीफ फाउंडेशन के अध्यक्ष शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को निर्धन विद्यार्थियों की शिक्षा , प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए फ्री कोचिंग एवं स्टडी मैटेरियल की व्यवस्था, स्कूल एवं कॉलेजों में विषय एवं कैरियर चयन हेतु सेमिनार के आयोजन हेतु ग्लोबल एंपोरियम द्वारा इंटरनेशनल आइकन अवार्ड 2023 से ऑनलाइन सम्मानित किया गया। डंडोना ने संस्था का आभार जताते हुए कहा कि यह अवार्ड उन्हें इस क्षेत्र मेंआगे और कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। डंडोना को पूर्व में भी विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इस कार्यक्रम में…
सोलफिट द्वारा आयोजित मिलेट कार्निवल में शैला, आशीष व सरला आनंद ने मारी बाज़ी
अंजना भाई एवं मां गंगा हॉस्पिटैलिटी इंस्टीट्यूट के छात्रों ने भी दिखाएं कुकिंग के गुर देहरादून। सोल फिट द्वारा आयोजित मिलेट कार्निवल में ऋषिकेश की शैला देहरादून से आशीष व सरला आनंद ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहकर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार एवं नेशनल वाइस प्रेसिडेंट भारतीय जनता युवा मोर्चा नेहा जोशी मौजूद रहे व इंद्राणी पांधी बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहीं। जानकारी देते हुए उनकी आयोजक रूपा सोनी ने बताया कि आज के कार्यक्रम में ना सिर्फ एक मिलेट कुकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया है वही…
आग लगने से किसान की झोपड़ी जलकर खाक, मदद की गुहार
हल्द्वानी। इमली घाट के पास झोपड़ी में आग लगने से किसान का परिवार बेघर हो गया है। झोपड़ी में आग लगने से किसान की दो बकरियां जल गई। इसके अलावा एक भैंस झुलस गई है। जबकि, अनाज, बिस्तर समेत घर का सारा राशन जलकर राख हो गया। अब पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। हालांकि, अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। यह घटना अलसुबह की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गरीब किसान रोशन आर्य टैªक्टर चलाकर अपनी गुजर-बसर करता है। रविवार अलसुबह उसकी झोपड़ी में अचानक आग…
उत्तरकाशी : आकाशीय बिजली गिरने से 350 बकरियां मरी
उत्तरकाशी। बार्सू क्षेत्र के ग्रामीणों की बकरियां ग्रीष्म काल शुरु होते ही मैदान से पहाड़ी क्षेत्र की ओर आ रही थी। ग्रामीण रामभगत सिंह, प्रथम सिंह और संजीव सिंह की करीब 1000-1200 बकरियां मैदानी क्षेत्रों के जंगलों से पहाड़ी क्षेत्रों में आ रही थी। शनिवार रात को वह डुंडा के खट्टूखाल के समीप मथानाऊ तोक में पहुंचे थे। जहां रात को अचानक मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से करीब 350 बकरियां जलकर मर गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना भटवाड़ी ब्लाक प्रमुख विनीता रावत को दी। ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने घटना से जिलाधिकारी…
पांच माह से फरार गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर। जनपद में वांछितों और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना नानकमत्ता पुलिस ने पांच माह से फरार गैंगस्टर को मय तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी के निर्देश पर जिले में फरार और वांछितों की धरपकड़ को अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में जी-20 समीट को लेकर सत्यापन, संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर कार्रवाई की जा रही है। नानकमत्ता पुलिस ने पांच माह से फरार गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास…
उक्रांद ने किया जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम पूर्व सीडीएस बिपिन रावत के नाम पर करने की मांग की
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष परवादून संजय डोभाल की अध्यक्षता में उत्तराखंड क्रांति दल के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम पूर्व सीडीएस स्वर्गीय बिपिन रावत के नाम करने के लिए जौलीग्रांट चैक पर प्रदर्शन किया। यहाँ आयोजित एक सभा को संबोधित करने के बाद स्वर्गीय बिपिन रावत का बैनर स्थापित किया गया। यूकेडी के डोईवाला प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई के नाम पर उत्तराखंड में कई संस्थान पहले से ही मौजूद है। उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है इसलिए उत्तराखंड के सबसे बड़े एयरपोर्ट जौली ग्रांट का नाम स्वर्गीय सीडीएस…






























