करोडों के फर्जीवाड़े के दो और आरोपी गिरफ्तार, जानिए खबर
देहरादून। मैक्स लाईफ इंश्योरेंस के नाम पर पूरे देश भर में 1.30 करोड़ का फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग के दो और सदस्यों को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एसटीएफ ने 3 मोबाइल, 7 सिम कार्ड, 3 डेबिट कार्ड व कई फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किये गये है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायतकर्ता विनोद कुमारी बंसल द्वारा दर्ज किये गये प्रकरण में अज्ञात लोगों द्वारा स्वंय को मैक्स लाईफ इन्सोरेन्स कम्पनी से बताते हुए उनसे विभिन्न नम्बरों से सम्पर्क कर…
हेमकुण्ट साहिब जी की यात्रा 20 मई से, जानिए खबर
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य के पांचवें धाम हेमकुण्ड साहिब जी के कपाट खोलने एवं यात्रा 2023 की तैयारियों के संबंध में गुरूद्वारा हेमकुण्ट साहिब मैनजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा जी ने उत्तराखण्ड सरकार के मुख्य सचिव डॉ० एस. एस. संधु जी से मुलाकात की। वार्ता में निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से गुरूद्वारा ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष हेमकुण्ट साहिब जी की यात्रा शनिवार 20 मई से प्रारंभ कर दी जाएगी। प्रतिवर्ष श्री हेमकुण्ड साहिब में बर्फ जो कि अधिक मात्रा में होती है उसको हटाने की सेवा भारतीय सेना के जवान करते हैं। इस…
सोशल मीडिया से मिली जनसमस्याओं का भी समाधान कर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में बुधवार को “रोल ऑफ सोशल मीडिया इन गुड गवर्नेंस” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेश के 50 से अधिक विभागों व राज्य सरकार उपक्रमों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यशाला के दौरान विभिन्न विभागों से सोशल मीडिया पर टॉप 3 मोस्ट एक्टिव विभागों को सूचना उप निदेशक रवि बिजरानियां द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति, स्मार्ट सिटी देहरादून और होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग को सम्मानित किया गया। कार्यशाला में यह अवगत…
राज्य आन्दोलनकारियों के संकल्प एवं सपनों का उत्तराखण्ड बनाना हमारा लक्ष्य : सीएम धामी
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संकल्पों एवं सपनों का उत्तराखण्ड़ बनाने में हम विकल्प रहित संकल्प के साथ तत्परता से कार्य करे रहे है। हम सभी को राज्य के विकास के प्रति प्रतिबद्धता से कार्य करने भाव भी जगाना होगा। राज्य आन्दोलनकारियों के सहयोग से प्रदेश को संवारने का काम किया जायेगा। राज्य निर्माण में राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष को प्रदेशवासी सदैव याद रखेंगे। बुधवार को सांय मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सवेक सदन में बडी संख्या में आए उत्तराखण्ड़ राज्य निर्माण चिन्हित आन्दोलनकारी मंच के सदस्यों द्वारा राज्य आन्दोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज…
झांकी ‘मानसखण्ड’ को प्रदेश के मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन हेतु फलैग ऑफ, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘मानसखण्ड’ को प्रदेश के जनपदों/ब्लॉक मुख्यालयों तथा मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन हेतु फलैग ऑफ किया। गणतंत्र दिवस परेड-2023 में विभिन्न राज्यों व भारत सरकार के मंत्रालयों की 27 झांकियों में उत्तराखण्ड की मानसखण्ड झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कर्त्तव्य पथ पर पहली परेड में उत्तराखण्ड को प्रथम स्थान मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। उत्तराखण्ड गठन से अब तक पहली बार राज्य की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मानसखण्ड झांकी में जागेश्वर…
मशरूम उत्पादन, ग्रामीण और सशक्तिकरण, जानिए खबर
टिहरी। ’जनपद टिहरी में जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु 50 छत वर्षा जल संग्रह टैंक एवं पांच हजार मीटर एच.डी.पी.ई. पाईप कृषकों को अनुदान पर उपलब्ध कराये जाने से वर्षा जल संग्रह के साथ-साथ सिंचाई हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध होने से फसल पैदावार में हुई वृद्धि।’ जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के मार्गदर्शन में एवं मुख्य विकास अधिकारी के प्रयासों से जनपद क्षेत्रांतर्गत विकास खण्ड नरेंद्रनगर एवं देवप्रयाग में जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिला योजना के अन्तर्गत कृषि विभाग एवं अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन के माध्यम से 50 छतवर्षा जल संग्रह टैंक एवं पांच हजार मीटर एच.डी.पी.ई. पाईप…
चारधाम यात्रा के लिए 968951 यात्रियों ने करवाया पंजीकरण
देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए जिस प्रकार से यात्री लगातार बडी संख्या में अपना पंजीकरण करवा रहे हैं और गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउसों की बुकिंग का आंकडा रोज बढ़ता जा रहा है वह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि इस वर्ष की चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़कर नये कीर्तिमान स्थापित करेगी। गत वर्ष की भांति इस बार भी सरकार चारधाम यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर लगातार समीक्षा कर रही है। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उक्त जानकारी देते हुए कहा…
जरा हटके : ग्राम प्रधान पर 7 साल बाद मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ग्राम प्रधान के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। घटना 14 फरवरी 2017 की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने न्यायालय को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि आरोपित प्रधान का घर उसके पड़ोस में है। बताया गया है कि 14 फरवरी 2017 को जब उसके पिता दूध लेकर घर के बाहर गए थे तथा वह अपने घर की ऊपरी मंजिल पर थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपित प्रधान वहां आया…
जेई के बाद एइ की परीक्षा रद्द तो हो गया आगे क्या ?
हरिद्वार। जेई के बाद राज्य लोक सेवा आयोग ने अब एइ की परीक्षा भी रद्द कर दी है। अब तक आयोग की ओर से इस परीक्षा समेत तीन परीक्षा रद्द हो चुकी है। आयोग की ओर से परीक्षा का नवीन विज्ञापन जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा। जबकि अगस्त के अंतिम सप्ताह में लिखित परीक्षा प्रस्तावित है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पेपर लीक व नकल के कारण अब तक कई भर्ती परीक्षाएं निरस्त की जा चुकी हैं। जिसमें जेई, लेखपाल परीक्षा, पीसीएस मुख्य परीक्षा, वन आरक्षी और सहायक लेखाकार परीक्षा शामिल है। ऑनलाइन दारोगा भर्ती प्रकरण में एक और…
उत्तराखंड : सचिवालय क्रिकेट क्लब व उत्तरांचल प्रेस क्लब के बीच खेला गया मैत्री मैच
देहरादून। दून बलूनी क्रिकेट ग्राउंड, देहरादून में सचिवालय क्रिकेट क्लब एवं उत्तरांचल प्रेस क्लब के बीच 16-16 ओवरों का एक मैत्री मैच खेला गया। उत्तरांचल प्रेस क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकटों के नुकसान पर 136 रन बनाए। टीम की ओर से साकेत पंत ने नाबाद 43, विकास गुसाईं ने ताबड़तोड़ 36, योगेश सेमवाल ने 18 और सचिन कुमार ने 16 रन बनाये। सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से संदीप ने दो, एवं अनुज, टी.एच.खान,विनोद शर्मा, राजेंद्र रतूड़ी, विवेक नैनवाल ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय क्रिकेट क्लब की टीम…






























