Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



राज्यपाल ने किया ‘उत्तराखण्ड कॉलेज एफिलिएशन पोर्टल’ का शुभारंभ

  देहरादून। उत्तराखण्ड के राजकीय विश्वविद्यालयों से सम्बद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों की सम्बद्धता प्रक्रिया को सुगम एवं प्रभावी बनाये जाने के दृष्टिगत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन में ‘उत्तराखण्ड कॉलेज एफिलिएशन पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के शुभारंभ से सम्बद्धता देने वाले 05 विश्वविद्यालयों हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय की सम्बद्धता प्रक्रिया ऑनलाइन मोड़ में सम्पादित की जायेगी। इस पोर्टल के शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि सम्बद्धता प्रक्रिया को…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, जानिए खबर

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति सहित विभिन्न बाह्य साहयतित परियोजनाओं एवं पूंजीगत परियोजनाओं हेतु विशेष सहायता योजनाओं के लिए व्यापक सहयोग प्रदान करने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। राज्य को जी 20 की तीन महत्वपूर्ण बैठकों का दायित्व दिए जाने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि रामनगर में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के वर्किंग ग्रुप की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमन्त्री को चारधाम यात्रा, आदि कैलाश और लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम…

Read More

जनसुनवाई : कार्यक्रम में दर्ज हुईं 96 शिकायतें

  देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 96 शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में बिजली, पानी, सिंचाई, आपसी विवाद, शिक्षा, आरटीई के माध्यम से एडमिशन दिलाने, परिजनों द्वारा परेशान किए जाने, खनन, भूमि संबंधी प्रकरण प्राप्त हुए। जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने अपने दो वर्ष के बच्चे के साथ जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ तथा बच्चे ने पैन भेंट कर आभार व्यक्त किया। उक्त महिला गत सप्ताह जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंची थी, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों को  कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, जिस पर…

Read More

भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या 14 का 25वाँ क्षेत्रीय अधिवेशन आयोजित

देहरादून। भारतीय जैन मिलन की क्षेत्र सं0 14 का 25वीं क्षेत्रीय अधिवेशन गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सहारनपुर, हरिद्वार, ऋषिकेश, देवबन्द, नकुड इत्यादि से पधारे 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने आकर जैन मिलन आंदोलन को गतिशील तथा प्रभावी बनाने एवं समाज के सम्मुख विद्यगान समस्याओं पर गंगीर विचार-विमर्श व चिन्तन किया। तोरण द्वारों से सजी देहरादून नगरी ऐसी लग रही थी मानो पूरा जैन समाज एक सूत्र में बंधकर आज यहाँ एकत्र हो। अधिवेशन का शुभारम्भ क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर अनिनाश जैन द्वारा रामाज के विभिन्न आमनाओं द्वारा मान्य पंचरंगी ध्वज फहराकर…

Read More

दो कारों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, 11 लोग घायल

खटीमा। सितारगंज रोड पर पहेनिया टोल प्लाजा के पास दो कारों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी चालक की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, रविवार को रमनगरा माधोटांडा पीलीभीत से महिंद्रा क्रूजर टैक्सी वाहन संख्या यूके06टीए-4841 का चालक सवारी लेकर रुद्रपुर जा रहा था। इसी बीच सुबह करीब साढ़े नौ बजे पहेनिया टोल प्लाजा के पास नानकमत्ता की ओर से आ रही कार आई 20 संख्या…

Read More

बड़ी खबर : सीएम धामी दिल्ली दौरे पर, सोमवार को करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात

  देहरादून। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार दो अप्रैल को दिल्ली दौरे पर है। दिल्ली में सीएम धामी सोमवार 3 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम धामी और पीएम मोदी के बीच की मुद्दों को लेकर बातचीत होगी। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी और पीएम मोदी आने वाले दिनों में प्रदेश भाजपा के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करेंगे। आने वाले दिनों में उत्तराखंड में भाजपा विधायकों, सांसदों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाना है। जिसमें पीएम मोदी वर्चुअली जुड़कर विधायकों और सांसदों को जीत का मंत्र देंगे। इस कार्यक्रम में बीजेपी…

Read More

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दस साल के बेटे ने खोला राज

  देहरादून। रविवार की सुबह डीआइटी के समीप मक्कावाला में एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक के शरीर पर चाकू के निशान थे। इस मामले में पुलिस पूछताछ में मृतक के दस साल के बेटे ने देर रात हुई घटना का पूरा राज खोल दिया। घटनाक्रम के अनुसार मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह राजमिस्त्री का काम करने वाले अमजद का शव घर के पीछे…

Read More

जरा हटके : उत्तराखंड लोक सेवा ने बेरोजगारों से वसूले 21.75 करोड़ रूपये

  सूचना अधिकार के अन्तर्गत ली गई सूचना में हुआ खुलासा देहरादून। राज्य पी.सी.एस. सहित राज्य की लोक सेवा के पदों पर भर्ती करने वाले प्रमुख आयोग उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आवेदन करने वालों से आवेदन शुल्क (परीक्षा शुल्क) से वर्ष 2001-02 से 2021-22 तक कुल 21 करोड़ 75 लाख 86 हजार 879 रूपये की धनराशि वसूली गयी है। यह खुलासा आयोग द्वारा सूचना अधिकार के अन्तर्गत नदीम उद्दीन (एडवोकेट) को उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से उसके द्वारा आवेदकों से वसूले गये शुल्क सहित…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने विभागाध्यक्षों को दिये 2025 तक के विकास लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश

  देहरादून। 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विभागों का जो लक्ष्य निर्धारित है, उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभागों ने अब तक धरातल पर किये गये कार्यों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर तेजी लाने के लिए विभागों की नियमित समीक्षा की जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड/25 के अन्तर्गत विभागों की कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि 2025 के लिए लक्ष्य के सापेक्ष जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उनको पूर्ण करने के लिए समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। जिन…

Read More

टिहरी : वन आरक्षी परीक्षा 9 अप्रैल को

  टिहरी। उत्तराखण्ड वन विभाग के अंतर्गत वन आरक्षी परीक्षा की लिखित परीक्षा अन्य जनपदों के साथ जनपद टिहरी गढ़वाल में 09 अप्रैल को पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 01 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा हेतु जनपद में 17 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। एडीएम टिहरी गढ़वाल के.के.मिश्र को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जबकि एसडीएम नरेंद्रनगर और एसडीएम टिहरी को अपने अपने परगना क्षेत्रांतर्गत जोनल मजिस्ट्रेट तथा 17 परीक्षा केंद्रों हेतु 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गए हैं। जनपद क्षेत्रान्तर्गत 17 परीक्षा केंद्रों में 4 हजार 209 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा समाप्ति के पश्चात गोपनीय पैकेट्स को…

Read More