22 गांवों का संपर्क टूटा, जानिए खबर
उत्तरकाशी। जनपद में देर रात को हुई बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मोरी ब्लॉक में बरासती नाले के उफान पर आने से मोरी सांकरी मोटर मार्ग का 20 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया, जिससे मोरी क्षेत्र के करीब 22 गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय से पूरी तरह कट गया।।लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मार्ग को खोलने की कार्रवाही शुरू कर दी है। देर शाम तक मार्ग सुचारू करने का काम होता रहा। वहीं मोरी बाजार में भारी मात्रा में आए मलबे को साफ कर जल्द ही यातायात के लिए खोल दिया…
देहरादून : युवती ने चाचियों पर लगाया षड़यंत्र रचकर दुष्कर्म कराने का मुकदमा
देहरादून। युवती ने अपनी दो चाचियों के खिलाफ षड्यंत्र रचकर एक युवक से शादी कराने का झांसा देकर दुष्कर्म कराने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोप है दो बार गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिला दी गई। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि एक युवती ने तहरीर दी। कहा कि वह वर्ष 2015 में वह अपनी दादी के यहां कुरान शरीफ पढ़ने के लिए जाती थी। वहां उसकी दो चाचियों का परिवार रहता है। आरोप है कि दोनों चाचियों ने षड्यंत्र रचते हुए कहा…
कालाढूंगी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव
कालाढूंगी। नैनीताल के कालाढूंगी में जंगल में पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। मिली जानकारी के अनुसार कालाढूंगी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 निवासी प्रशांत भाकुनी का शव पेड़ से लटका मिला। कुछ स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी उन्होंने जंगल में शव को देखा। उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना कालाढूंगी पुलिस को दी। वहीं, घटना की सूचना मिलते…
दुःखद : घास लेने गयी महिला की खाई में गिरने से मौत
उत्तरकाशी। चिन्याली गांव में घास काटने जंगल गई महिला पैर फिसलने से गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।।मिली जानकारी के अनुसार बीती मंगलवार को चिन्याली गांव की शशिबाला (63) पत्नी उम्मेद सिंह बिष्ट अपने मवेशियों के लिए चारा लेने चिन्यालीगांव के क्यारा नामे तोक गईं थी। जहां घास काटते वक्त उसका पैर फिसल गया और वो गहरी खाई में जा गिरी। इससे महिला गंभीर रूप से…
उत्तराखंड में भी बनेगा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन
देहरादून। उत्तराखंड में कई बार वित्तीय प्रोत्साहन नहीं मिलने के कारण खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग नहीं कर पाते हैं, जिसको लेकर अब प्रदेश सरकार और खेल मंत्रालय संजीदा नजर आ रहा है। खिलाड़ियों की सुविधाओं को देखते हुए स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड का खाका तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। वहीं प्रदेश सरकार की यह योजना धरातल पर उतरती है, तो राज्य के उन दूरस्थ क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मौका मिलेगा, जो की धन अभाव के कारण दब कर रह जाती थी। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा प्रदेश में स्पोर्ट्स…
उत्तराखंड : आईएएस यादव की न्यायिक हिरासत 19 जुलाई तक बढ़ी
देहरादून। आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे निलंबित आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उन्हें दोबारा 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रामविलास यादव अभी भी जेल में ही बंद हैं। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में भी उन्हें 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब आगामी 19 जुलाई तक रामविलास यादव देहरादून की सुद्दोवाला जेल में ही रहेंगे। उनकी पेशी विजिलेंस कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ही हुई।।बुधवार को कोर्ट में पेश करने से एक दिन पहले यानी मंगलवार को विजिलेंस ने रामविलास यादव को एक…
उत्तराखंड : आज प्रदेश में 60 नये कोरोना मरीज मिले, जिनमे देहरादून में 37 , जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 89910 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 278 लोगो की मौत भी हुई आज 60 नये मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 5 जुलाई 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 93834, आज 60 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज 14 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे अधिक 37 कोरोना के नए मामले मिले है |
अब देहरादून में ले सकेंगे लिट्टी चोखा का स्वाद, जानिए खबर
देहरादून | अब आप देहरादून मे लिट्टी चोखा व्यंजन के स्वाद का आनन्द ले सकते है । जी हाँ आज देहरादून में रिस्पना पुल के पास दून-लिट्टी-चोखा डाटकाम के नाम से पहला रेस्टोरेन्ट का उद्याटन किया गया । आपको बताते चले कि लिट्टी चोखा एक पारंपरिक व्यंजन है, माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति भारत के बिहार राज्य से हुई है। लेकिन आज पूरे भारत में लिट्टी-चोखा को एक हेल्दी फुड के रूप मे पसंद किया जा रहा है । लिट्टी-चोखा मे गेहूं के आटे के गोले सत्तू से भरे होते हैं। लिट्टी को पारंपरिक रूप से कोयले या…
मुख्यमंत्री धामी ने किया विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वालों का सम्मान
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित स्थानीय होटल में दैनिक जागरण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जागरण एक्सलेंस अवार्ड 2022 कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा उद्योग समाज सेवा आदि क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित होने वाले लोग समाज हित में व्यक्ति नही संस्था की तरह है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजन को समाज को दिशा देने के साथ संस्कार और संस्कृति से परिचित कराने वाला बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 साल बाद जब उत्तराखण्ड 25 वर्ष की यात्रा पूर्ण…
निवेशकों को सुरक्षित निवेश की गारंटी देता है उत्तराखण्डः सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित होटल में उत्तराखण्ड में पर्यटन क्षेत्र के विकास और निवेशकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से उत्तराखण्ड में आतिथ्य क्षेत्र में निवेश की संभावना विषय पर चर्चा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथ प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन से संबंधित योजनाओं पर तेजी से क्रियान्वयन के लिए सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जायेगा। जिसमें वित्त, आवास, लोक निर्माण विभाग, पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण…






























