सफलता : दो करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
पिथौरागढ़। शेयर मार्केट के नाम पर जनपद से दो करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लखनऊ एअरपोर्ट से दबोच लिया। आरोपी दुबई भागने की फिराक में था। पुलिस आरोपी को पिथौरागढ़ ले आई है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को दबोचने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पिथौरागढ़ नगर के सिनेमा लाइन निवासी कमलेश कुमार ने पुलिस में दो करोड़ की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कमलेश कुमार ने कहा था कि उसकी पहचान बाजपुर के गोबरा निवासी कविता से थी। उनका आपस में घर आना जाना था।…
चारधाम यात्रा : हार्ट अटैक से अब तक 43 श्रद्धालुओं ने गवाई जान
रुद्रप्रयाग। चारधाम में तबीयत बिगड़ने से श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला जारी है। बुधवार को केदारनाथ यात्रा पर आए मघ्य प्रदेश के एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक का नाम पिजन सिंह यादव पुत्र केएस यादव, निवासी कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल मध्य प्रदेश है। इसके साथ ही धाम में हृदयगति रुकने से मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। जबकि, चारों धाम में यह संख्या 43 पहुंच चुकी है। इससे पहले मंगलवार को भी दो श्रद्धालुओं की मौत केदारनाथ धाम में हुई थी। दोनों की मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया गया। जानकारी के अनुसार…
गंगनहर में नहाने उतरा युवक तेज बहाव में लापता, रेस्क्यू जारी
हरिद्वार। पुल जटवाड़ा के पास गंगनहर में एक युवक गंगनहर में नहाने उतरा और तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। युवक को तलाशने में जल पुलिस की टीम जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है। इस साल गंगनहर में नहाते समय करीब डेढ़ दर्जन लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं। बुधवार को भी एक युवक ज्वालापुर के पुल जटवाड़ा के समीप गंगनहर में नहाते समय तेज बहाव में लापता हो गया। जिसकी सूचना तत्काल ज्वालापुर पुलिस को दी गई। जिस पर ज्वालापुर पुलिस ने जल पुलिस की मदद से युवक की तलाश के…
“आप” को बड़ा झटका, कर्नल कोठियाल ने दिया इस्तीफा
देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आम आदमी पार्टी आलाकमान ने कोठियाल को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि त्यागपत्र पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया है।
उत्तराखंड : सीएम धामी अचानक पहुँचे आर टी ओ कार्यालय, लापरवाही पर अधिकारी दिनेश चंद्र पिठोई को किया सस्पेंड
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः राजपुर रोड स्थित आर टी ओ कार्यालय पर छापा मारा। औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पाया की आर टी ओ कार्यालय में आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह 9 बजे से मौजूद थी लेकिन कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आर टी ओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पिठोई और काफी कर्मचारी सुबह के 10:30 होने के बावजूद मौजूद नहीं थे । कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की लापरवाही देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं।…
उत्तराखंड : तीन हजार से ज्यादा लोग कर चुके अपने राशन कार्ड सरेंडर
देहरादून। खाद्य विभाग की अपात्र को ना-पात्र का हां अभियान के तहत अब तक तीन हजार से ज्यादा लोगों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए। ये वो लोग हैं जो सरकार की विभिन्न सस्ता राशन योजनाओं के लिए पात्र नहीं रह गए हैं। मंगलवार को खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने बनबसा से वर्चुअल माध्यम से खाद्य विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राशन की दुकान के बाहर लाभार्थियों के नाम की लिस्ट भी लगाई जाए। साथ ही वहां सभी योजनाओं के मानक, हेल्पलाइन नंबर-1967 भी लिखना होगा। आर्य ने कहा कि जिस भी ग्राम सभा से…
चारधाम यात्रा : अव्यवस्थाओं से बचने के लिए यात्रा से पहले करें पंजीकरण जरूर करें
देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए पंजीकरण करना बहुत जरूरी है। पंजीकरण होने के बाद ही होटल, टैक्सी की बुकिंग कराए। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। बीते सोमवार तक चारधाम यात्रा के लिए करीब 15 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। तीन मई से शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑफलाईन व ऑनलाईन पंजीकरण को अनिवार्य…
दो लापता पर्यटक मिले, जानिए खबर
देहरादून | तहसील मुनस्यारी के खलियाटाप में लापता दो पर्यटकों को जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया है। लापता पर्यटकों की खोजबीन के लिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिये गये थे। जनपद पिथौरागढ़ के तहसील मुनस्यारी में 16 मई को पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी दो पर्यटक, जिनके नाम सन्तोष कुमार, उम्र लगभग 27 वर्ष और विशाल गंगवार उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है, मुनस्यारी से पर्यटक स्थल खलियाटॉप भ्रमण पर गए थे, लेकिन मार्ग भटकने से बीच में लापता हो गये। इन दोनों लापता पर्यटकों की खोजबीन की गई। दोनों पर्यटकों…
उत्तराखंड : प्रदेश में आज 12 कोरोना मरीज मिले, आज 39 मरीज हुए ठीक, जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 89026 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 275 लोगो की मौत भी हुई आज 12 नये मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 17 मई 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 92647 आज 12 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज 39 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे अधिक 8 कोरोना के नए मामले मिले है | वही बागेश्वर , चमोली, चम्पावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग…
दुःखद : कोसी में डूबने से युवक की मौत
हल्द्वानी। परिवार के साथ गर्जिया मंदिर घूमने आए बिजनौर निवासी एक युवक की कोसी नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने डूब रहे युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को बिजनौर ले गए हैं। सोमवार को बिजनौर यूपी निवासी नेत्रराम (40 वर्षीय) पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गर्जिया मंदिर घूमने आया था। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि युवक व उसके परिजन कोसी नदी में नहा रहे थे, तभी नेत्रराम अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने…





























