Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



उत्तराखंड : रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारियों को 3 माह में सभी भुगतान करने का हाईकोर्ट का आदेश

  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारियों के देयकों का भुगतान नहीं करने और उसमें कटौती किए जाने को लेकर दायर 27 याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की। इस मामले को सुनने के बाद न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ ने याचिकाओं को निस्तारित करते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम को आदेश दिए हैं कि 3 माह के भीतर समस्त देयकों का भुगतान किया जाए। साथ ही कोर्ट ने उनसे कटौती किए गए पैसों का ब्याज सहित भुगतान करने को भी कहा है और याचिकाकर्ताओं को 5 हजार वाद खर्चा देने के निर्देश भी दिए हैं। जानकारी के मुताबिक,…

Read More

होटल की फर्जी बुकिंग कर लाखों रु का चूना लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

  गोपेश्वर। चमोली पुलिस ने बदरीनाथ में होटल की फर्जी बुकिंग कर लोगों को ठग कर लाखों रुपए का चूना लगाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जानकारी देते हुये बताया चारधाम यात्रा के दौरान साइबर ठगों द्वारा फर्जी साइट तैयार कर ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर आम जनता से फोन व अन्य सोशल साईट्स के माध्यम से सम्पर्क कर लाखों रुपये की ठगी की जा रही है। एसपी ने बताया 26 मई को मोहिन्दर सिंह निवासी 104 श्री गणेश अपार्टमेंट केबिन रोड़ अम्बरनाथ थाणे ने बद्रीनाथ थाने में…

Read More

सिपाही की जांबाजी से बची मासूम की जान, वीडियो हुआ वायरल

काशीपुर। सीपीयू के सिपाही की जांबाजी से एक मासूम की जान बच गई। सिपाही ने चौराहे पर भारी यातायात के बीच गिरी बच्ची को तेजी से लपक कर उठा लिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर सिपाही की खूब प्रशंसा की जा रही है। शहर के व्यस्तम चीमा चौराहे पर सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) में तैनात कांस्टेबल सुंदर सिंह यातायात ड्यूटी पर तैनात थे। दोपहर करीब एक बजकर चालीस मिनट पर एक ई-रिक्शा चीमा चौराहे से गुजरी। इसी दौरान झटका लगने से उसमें सवार एक महिला की गोद से लगभग डेढ़ साल की उसकी बच्ची छिटक कर सड़क पर…

Read More

देहरादून : एनडीए परीक्षा पास करने वाले 60 छात्रों को सम्मानित किया गया

  देहरादून। कैडेट्स डिफेंस एकेडमी करनपुर में मंगलवार को एनडीए परीक्षा पास करने वाले 60 छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि ये युवा देश की सेवा के लिए तैयार हुए हैं। इनके युवा कंधों पर देश की सुरक्षा का भार होगा। साथ ही ये औरों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेंगे। उन्होनें युवाओं को पौधा रोपण के लिए भी जागरुक किया। संस्थान के चेयरमैन रामवीर तोमर, निदेशक सजीव ठाकुर और रॉबिन तोमर ने चयनित छात्रों को प्रतीक चिन्ह देकर शुभकामनाएं दी। चयनित छात्रों ने बताया…

Read More

दुःखद : केदारनाथ यात्रा पर आए चार और तीर्थयात्रियों की मौत

kedarnath

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर आए चार और तीर्थयात्रियों की मंगलवार को मौत हो गई। धाम की यात्रा पर आए अब तक 82 यात्रियों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को केदारनाथ यात्रा पर आए लालमन यादव (62) निवासी गौरिया रायपुरा चित्रकूट यूपी की सोनप्रयाग में अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें मृत अवस्था में सीतापुर स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।। जबकि प्रशांत बन्सी जालुकर (62) निवासी महाराष्ट्र की भीमबली में तबियत बिगड़ गई। इन्हें भी मृत अवस्था में स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी सत्यनारायण शर्मा (70) फाटा में अचानक स्वास्थ्य खराब होने से मौत हो गई। उधर, केदारनाथ…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने बजट को सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही व आम जनता का बजट बताया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट को सर्वस्पर्शी सर्वग्राही तथा सबका बजट बताया हैं। उन्होंने बजट को उत्तराखण्ड को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट बताते हुए कहा कि यह बजट नहीं हमारा संकल्प है। सबके साथ संवाद के माध्यम से इसे जन-जन का बजट बनाने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने में यह बजट शानदार प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह बजट हर प्रकार से हमारे दृष्टिपत्र के संकल्प को…

Read More

गैरसैंण के मुद्दे पर कांग्रेस का सदन में हंगामा

vidhan sabha

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। इस बजट से आम आदमी को बहुत उम्मीदें हैं। वहीं बजट सत्र गैरसैंण में ना करने को लेकर विपक्ष मुखर हो गया है। कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने सदन के बाहर गैरसैंण की उपेक्षा को लेकर धरना दिया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा चुनाव के दौरान भी और अब सरकार बनने के बाद भी लगातार गैरसैंण की अनदेखी करके जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल नाममात्र के लिए गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया है। सदन में कांग्रेस…

Read More

देहरादून : पर्ल सोसाइटी के ब्लड फ्रेंड्स ने किया सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित

देहरादून। पर्ल चौरिटेबल सोसाइटी द्वारा विश्व रक्तदान दिवस के अवसर समाज के अन्य क्षेत्र में कार्य कर लगभग 140 रक्तदाता 40 गैर सरकारी संगठन 125 कार्यकर्ताओं को मानवता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के सभी जाने-माने संस्थानों ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि कैलाश गहतोड़ी और विशिष्ट अतिथि दीपक बाली ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पर्ल चौरिटेबल सोसाइटी द्वारा किए गए सभी कार्यों को स्लाइड शो के द्वारा सभी आए अतिथियों को दिखाया गया, संस्था के सभी कार्य प्रणाली किस तरह काम करती है इसके बारे में सभी को बताया गया। संस्था…

Read More

उत्तराखंड : धामी सरकार ने सदन में पेश किया 65,571.49 करोड़ का बजट

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्य की धामी सरकार ने सदन में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। धामी सरकार के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में 65 हजार करोड़ का बजट पेश किया। वित्त मंत्री सदन में पारंपरिक वेशभूषा में बजट पेश करने पहुंचे। वित्त मंत्री ने 65,571.49 करोड़ का बजट सदन में पटल पर रखा। धामी सरकार के बजट में महिलाओं और युवाओं पर खास फोकस किया गया है। गौवंश के संरक्षण के लिए गौसदनों की स्थापना के लिए बजट के प्रावधानों में 6 गुना वृद्धि करते हुए 15 करोड़ स्वीकृत किए…

Read More

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया होम स्टे का भ्रमण, काफी प्रभावित हुए

देहरादून/नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह ने मंगलवार को भीमताल ब्लॉक में बोहराकून गांव स्थित आरेनिक एडोबे होम स्टे का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने होम स्टे के संचालक से जानकारी प्राप्त की और कहा कि उनके द्वारा स्थानीय शैली से बने होम स्टे देखकर वे काफी प्रभावित हैं। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी का एक प्रमुख जरिया है। पर्यटन में होम स्टे योजना पलायन रोकने में एक गेम चेंजर की भूमिका निभा सकती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अधिक से अधिक लोगों को होम स्टे योजना के लिए प्रेरित करें।…

Read More