जरा हटके : बडे़ नेताओं के संग फोटों खिंचाकर बेरोजगारों से ठगी करने वाला गिरफ्तार
हरिद्वार। देश के बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवा कर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपित बड़े नेताओं के साथ फोटो दिखाकर बेरोजगार युवाओं को यह विश्वास दिलवाता था कि उसकी सरकार व प्रशासन में अच्छी पहुंच है। उसने कार्मिक विभाग दिल्ली, अध्यापक व नर्स के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर 40 लाख से अधिक की चपत लगा चुका है। रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि टिबड़ी निवासी दुर्गा प्रसाद ने…
पहल : तेजस्वनी चौरिटेबल ट्रस्ट ने दो युवतियों की शादी में की मदद
देहरादून । तेजस्वनी चौरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दो जरूरतमंद युवतियों की शादी के लिए सामान दे कर मदद की गई। जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष प्रिया गुलाटी ने बताया कि गांधीग्राम एमडीडीए कॉलोनी निवासी दो युवतियों की शादी में कुछ सामान दे कर मदद की गई। संस्था को सहयोग करने वालों में समर्पण चौरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष अंजू बारी एवं सदस्य, सिंधु गुप्ता, साधना जयराज, अर्चना यादव कपूर, सुनीता जैन, अंशिका खुराना के साथ विशेष सहयोग वरिष्ठ समाजसेवी रविन्द्र सिंह आनन्द का रहा। प्रिया गुलाटी ने बताया कि संस्था की ओर से समय समय पर इस तरह की…
सराहनीय : महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मेडिकल किट किये वितरित
देहरादून | मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवम जे पी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में इंजीनियर्स एनक्लेव फेस 3 में महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर अतुल जैन के सहयोग से एप्रोप्रियेट टेक्नोलॉजी इंडिया के माध्यम से स्थानीय लोगों को मेडिकल किट वितरित की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेपी फाउंडेशन के चेयरमैन जोगिंदर सिंह पुंडीर, संगठन के चेयरमैन सचिन जैन रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन रीमा देवी ने की।।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोगिंदर पुंडीर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मैं महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी को…
उत्तराखंड : प्रदेश में बहुत समय बाद कोरोना से एक की हुई मौत, कोरोना के एक्टिव केस 176, जानिए खबर
अब तक 330071 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7398 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 20 अक्टूबर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 343773 आज कुल 08 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में बहुत समय बाद एक की मौत हुई है | आज जहाँ 06 मरीज ठीक हुए वही 08 नये मरीज मिले | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज का देखिए लिस्ट
उत्तराखंड : दो दिनों से सीएम धामी जनता के बीच तूफानी दौरे, त्वरित फैसले से आपदा प्रभावितो को मिल रही राहत
दो दिन से लगातार अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों की बीच मौजूद हैं सीएम धामी देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में पूरे समर्पित भाव से जनता के बीच मौजूद हैं। लगातार दूसरे दिन पीड़ितों के बीच पहुंचकर उन्होंने राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। तूफानी दौरा कर वह हर उस स्थान पर पहुंच रहे हैं जहां के लोगों पर प्रकृति ने कहर बरपाया है। जब हल्द्वानी से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर टेक ऑफ नहीं कर पाया तो समय जाया किए बगैर वह सड़क मार्ग से ही प्रभावित इलाकों के लिए निकल पड़े। कई…
उत्तराखंड : प्रदेश में आपदा से मृतकों की संख्या पहुँची 46
देहरादून। उत्तराखंड में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश में भूस्खलन, मकान ढहने, पानी में दौड़ते करंट आदि कारणों से 46 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोगों के लापता होने की भी आशंका जताई जा रही है। मंगलवार को नैनीताल में सबसे ज्यादा 27, अल्मोड़ा में छह और चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। दो दिन की बारिश में प्रदेश में मृतकों की संख्या 46 पहुंच गई है। नौ से अधिक लापता बताए गए हैं। उधर, गढ़वाल में मंगलवार को किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली। सोमवार को…
उत्तराखंड : सीएम धामी ने काठगोदाम में सुनी जनसमस्यायें
हल्द्वानी | मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने बुधवार को प्रातः सर्किट हाउस काठगोदाम में जनसमस्यायें सुनी। मुख्यमंत्री ने गौलापर क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि गौलापुल के क्षतिग्रस्त एर्पोेच वॉल का निर्माण 15 दिन के भीतर प्रारम्भ कर दिया जायेगा। क्षेत्र के प्रधान संगठन भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले, जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओ का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा। उन्होने कहा सरकार हमेशा जनता के साथ है उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होने कहा कि आपदा की इस घडी में धैर्य बनाये रखें, समस्याओं का प्राथमिकता से…
वर्षा का कहर : मृतक परिजन को 4 लाख रूपये की राहत राशि
भवन क्षति, पशुधन क्षति आदि पर भी मानकों के अनुरूप सहायता राशि जल्द दी जाएगी देहरादून | प्रदेश में पिछले दो दिनों से अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न स्थिति का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरन्तर अनुश्रवण कर राहत एवं बचाव कार्यों के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पीडितों को त्वरित राहत एवं अनुमन्य आर्थिक मदद के साथ ही तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों की सुविधा का भी ध्यान रखने के निर्देश दिये हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्वाहन मे सचिवालय स्थित राज्य आपदा प्रबन्धन कन्ट्रोल रूम जाकर प्रदेश में…
उत्तराखंड : देर रात तक आपदा पीड़ितों के बीच मौजूद रहे सीएम धामी
रुद्रप्रयाग, उधमसिंहनगर और नैनीताल , रुद्रपुर का किया दौरा आपदा से प्रभावित लोगों का हाल जाना, युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश देहरादून। उत्तराखण्ड में दो दिन की अतिवृष्टि से आई आपदा का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्र में हैं। ग्राउंड जीरो पर जाकर वह राहत और बचाव कार्य का मुआयना कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर करने और उसमें कोई कोताही न बरतने के…
उत्तराखंड : प्रदेश के 10 जिलो में कोरोना के कुल 37 एक्टिव केस, जानिए खबर
अब तक 330065 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7397 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 19 अक्टूबर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 343765 आज कुल 06 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में कोई मौत नही हुई है | आज जहाँ 07 मरीज ठीक हुए वही 06 नये मरीज मिले | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज का देखिए लिस्ट





























