उत्तराखंड : प्रदेश में आज बढ़े कोरोना मरीज, जानिए खबर
अब तक 318930 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 6928 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 12 जून 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 336616 आज कुल 463 नए मामले मिले, इस कोरोना संक्रमण से आज 19 लोगो की मौत हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
सराहनीय कार्य : जैन समाज जरूरतमन्दों को प्रदान किया राशन
देहरादून | अंबेडकर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या 14-देहरादून, सौरभ सागर सेवा समिति, एवं जैन समाज देहरादून के तत्वाधान में कोरोना कर्फ्यू के दौरान आर्थिक संकट से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु जैन मिलन, सुभाष नगर के सहयोग से आज लक्ष्मण चौक स्थित हिंदू नेशनल स्कूल में आर्थिक संकट से जूझ रहे ऑटो चालको को राशन वितरण की जानकारी देते हुए मधुसचिन जैन ने बताया कि जैन समाज द्वारा निरंतर जरूरत मंदो के लिए सहायता प्रदान की जा रही है।चाहे वह कितनी भी बड़ी या छोटी क्यो न हो। इस अवसर…
सीएम तीरथ ने कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति पर जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक
देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय से कोविड -19 के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर निर्देश दिए कि टेस्टिंग, माइक्रो कंटेनमेंट जोन, कोविड अप्रोप्रियेट बिहेवियर और इंफोर्समेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए। कोविड की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में तैयारियां अच्छी हैं, लेकिन इन व्यवस्थाओं को कैसे और आगे बढ़ाया जा सकता है, इस पर ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि लेने और अटल आयुष्मान…
अच्छी खबर : अस्पतालों में सीटी स्कैन की दरें तय
देहरादून । कोरोना काल में कोविड के मरीजों व संदिग्ध रोगियों के सीटी स्कैन में अब निजी अस्पताल मनमाना शुल्क नहीं ले पाएंगे। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में शासन ने सीटी स्कैन की दरें तय कर दी हैं। अब 2800 से 3200 रुपये में सीटी स्कैन हो सकेगा। यही नहीं, आमजन को राहत देने के लिए पिछली दरों के मुकाबले इस मर्तबा कमी भी की गई है। कोविड काल में सीटी स्कैन की तमाम मरीजों को जरूरत पड़ रही है। हालांकि, पूर्व में सरकार ने 16 स्लाइस से नीचे की मशीन से एचआर सीटी के लिए 3500…
पासिंग आउट परेड : भारतीय सेना को मिले 341अफसर
देहरादून | भारतीय सैन्य अकादमी आईएमए देहरादून में आज कड़े प्रशिक्षण के बाद पासिंग आउट परेड पीओपी के अंतिम पगबाधा को पार करते हुए 341 युवा अफसर बतौर लेफ्टिनेंट भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बन गए। परेड की सलामी पश्चिमी मुख्यालय कमान के जेओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने ली। कुल 425 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए। इनमें 84 युवा सैन्य अधिकारी नौ मित्र देशों के हैं। उत्तराखंड के 37 युवा भी पास आउट हुए। सुबह तकरीबन 8 बजे से मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ। कंपनी सार्जेट मेजर जयदीप सिंह,शिवजीत सिंह संधु,पीडी शेरपा,राहुल थापा,सक्षम गोस्वामी…
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री तीरथ ने विभिन्न निर्माण कार्यो के लिये स्वीकृत की धनराशि
देहरादून । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नगर पंचायत लोहाघाट के अन्तर्गत मोटर स्टेशन से रोडवेज बस स्टेशन तक मुख्यमंत्री की घोषणा के अन्तर्गत सौर्न्दयीकरण कार्य हेतु 28 लाख, जनपद अल्मोड़ा के मानिला क्षेत्र में स्व हीरा सिंह राणा की स्मृति मे संग्रहालय की स्थापना हेतु 55.21 लाख, देहरादून नेहरू कालोनी में फव्वारा चैक से 6न0 पुलिया तक नाली निर्माण इंटर लाकिंग टाइल्स पेवमेंट तथा वार्ड सं0 31 में क्षतिग्रस्त मार्ग के निर्माण हेतु 1.33 करोड़ विकासनगर में तेलपुर डांडी से इण्टर लाकिंग टाइल्स मार्ग निर्माण हेतु 1.38 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
कांग्रेस का प्रदर्शन ध्यान बाँटने की कोशिशः कौशिक
देहरादून । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस और विपक्षी दलों के पेट्रोल डीजल की कीमतो में वृद्धि पर धरना प्रदर्शन जान बूझकर हकीकत से आँख चुराने जैसा बताया। श्री कौशिक ने कहा कि अंतराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत में तेजी का असर भारत के घरेलू बाजार पर स्पष्ट तौर पर पड़ा। यह तथ्य किसी से छिपा नहीं है कि भारत अपनी जरुरत का 80 प्रतिशत तेल आयात करता है। इसका असर कुछ समय जरूर उपभोक्ताओ पर पड़ रहा है, लेकिन कांग्रेस इस पर शोर मचाने के बजाये उसके शासित प्रदेशो में वेट की दर घटाकर जनता को…
उत्तराखंड : पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
देहरादून । पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ और ईंधन की कीमतों में की गई इस बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा आज पूरे देश में पेट्रोल पंपों के सामने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया। इन सांकेतिक विरोध प्रदर्शनों के दौरान पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस की कीमतों में हो रही निरंतर वृद्धि, अभूतपूर्व आर्थिक मंदी, बढ़ती बेरोजगारी और सभी जरुरी वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों से आम जनता को हो रही परेशानियों की तरफ मोदी सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत आज उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी जनपदो में पेट्रोल पंपों…
उत्तराखंड : स्थानीय प्रजाति के घास और फलदार पौधों से जंगलो की गुणवत्ता में होगा सुधार
देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वन विभाग को निर्देश दिए कि लैंटेना/ कुरी जैसी प्रजाति को वन क्षेत्र से हटाते हुए स्थानीय प्रजाति के घास/ बांस तथा फलदार पौधों का मिशन मोड़ में रोपण कर जंगलों की गुणवत्ता बढ़ाई जाए तथा वन्यजीवों की आवश्यकतानुसार वासस्थल विकसित किये जाये। प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) उत्तराखंड राजीव भरतरी ने इस संबंध में सभी डीएफ़ओ को निर्देश पत्र जारी किया गया है। प्रमुख वन संरक्षक ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लैंटेना / कुरी के वन क्षेत्रों के हज़ारों एकड़ क्षेत्रफल में फैलाव से स्थानीय घास प्रजातियाँ प्रभावित हुई…
उत्तराखंड : प्रदेश के 6 जिलो में 2 सौ के करीब ही रह गए कोरोना के सक्रिय मरीज, जानिए खबर
अब तक 318235 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 6909 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 11जून 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 336153 आज कुल 287 नए मामले मिले, इस कोरोना संक्रमण से आज 21 लोगो की मौत हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट






























