सम्मान : कोरोना वारियर्स व समाजसेवी हुए सम्मानित
दूसरों की मदद करना ही मानव धर्म – गामा नागरिक शिक्षा एवं विकास समिति द्वारा ” उत्कृष्ट कार्य 2021 ” सम्मान समारोह का आयोजन देहरादून | आज नागरिक शिक्षा एवं विकास समिति ने कोरोना काल में दूसरों की मदद के लिए प्रथम पंक्ति कोरोना वारियर्स व समाज सेवियों को नवाजा । आज नागरिक शिक्षा एवं विकास समिति द्वारा ” उत्कृष्ट कार्य 2021 ” सम्मान समारोह का आयोजन एक होटल में किया गया । समिति की अध्यक्ष रीता क्षेत्री ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला व अन्य लोगों से भी जुड़ने की अपील की । जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि…
उत्तराखंड : आज प्रदेश में 50 कोरोना मरीज मिले, वही आज ठीक हुए मरीज 33, जानिए खबर
अब तक 327544 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7357 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 20 जुलाई 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 341536 आज कुल 50 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में कोई मौत नही हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
अतिवृष्टि और आपदा को लेकर सीएम धामी ने हमेशा अलर्ट मोड में रहने के दिये निर्देश, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा प्रदेश में अतिवृष्टि और आपदा प्रबंधन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए हमेशा अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिये। किसी भी घटना की स्थिति में जल्द से जल्द राहत व बचाव कार्य संचालित हो। रेस्पोंस टाईम को कम से कम किया जाए। कहीं कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जनता को महसूस होना चाहिए कि शासन प्रशासन को उनकी चिंता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशान न होना पङे। यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि…
भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी दून की बेटी स्नेह राणा पहुँची दून, जानिए खबर
देहरादून । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य व दून की बेटी स्नेह राणा सोमवार को दरबार साहिब पहुंचीं। उन्होंने दरबार साहिब में मत्था टेका व दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमंहत देवेन्द्र दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेह राणा का स्वागत किया गया। स्नेह राणा इंग्लैंड में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैंचों में शानदार प्रदर्शन के बाद हाल ही में दून लौटी हैं। इंग्लैंड में उन्होंने कई शानदार पारियां खेली, बेहतरीन बॉलिंग व फील्डिंग से क्रिकेट प्रेमियों का मन मोह लिया। भारत की जीत में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सोमवार सुबह…
अपराध : प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
हरिद्वार । हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कला में रिश्तेदार ने गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। पुलिस ने रिश्तेदार के साथ शामिल दो युवकों को हिरासत में लिया है। जिन्होंने घटना करने में आरोपी की मदद की है। मुख्य आरोपी फरार है। जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक बीती रात को सोते हुए प्रॉपर्टी डीलर को घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मारी है। मृतक की शिनाख्त रविंद्र पुत्र ब्रजवीर निवासी जमालपुर कला के रूप में हुई है। जबकि हत्या करने वाले आरोपी का नाम पेनल्टी और कुमार बताया जा रहा…
इस फिल्म से उत्तराखंड के 200 कलाकारों को मिला रोजगार, जानिए खबर
देहरादून । बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं को अस्सी-नब्बे के दशक से ही उत्तराखण्ड अपनी ओर आकर्षित करते हुए आया है। पूर्व में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थलों पर कोई मिल गया, लक्ष्य, स्टूडेंट ऑफ दी ईयर, दम लगा के हैय स्या, बत्ती गुल मीटर चालू सहित अनगिनत फिल्मों की शूटिंग कर चुके हैं। कोरोना संकट के चलते पटरी से उतरे पर्यटन और फिल्म उद्योग को धीरे धीरे गति मिलने लगी है। एक तरफ उत्तराखंड के पर्यटक स्थल टूरिस्ट से गुलजार हो रहे हैं, वहीं फिल्मकार भी यहां शूटिंग के लिए खासी रुचि दिखा रहे हैं। आजकल अपनी आगामी…
सराहनीय : सीएम धामी पिथौरागढ़ जिले के 38 आपदा प्रभावित परिवारों के लिए डेढ करोड़ से अधिक धनराशि की स्वीकृति
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला, मुनस्यारी, तेजम एवं बंगापानी के 38 आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन हेतु रूपये 1.60 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री द्वारा यह स्वीकृति राज्य स्तरीय पुनर्वास समिति की सहमति के पश्चात् प्रदान की है। प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई धनराशि में धारचूला के अत्यन्त संवेदनशील ग्राम धारपांगू के 09 परिवारों को कुल रूपये 37.80 लाख, ग्राम बाता के तोक फगुंवाबगड़ व कोट्यूड़ा के एक-एक परिवार को कुल रूपये 8.50 लाख, ग्राम जम्कू तोक बॉस के 04 परिवारों को कल रूपये 17 लाख, तहसील…
उत्तराखंड : आज प्रदेश के पांच जिलों में कोरोना मरीजो की संख्या शून्य , जानिए खबर
अब तक 327464 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7356 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 18 जुलाई 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 341452 आज कुल 19 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में कोई मौत नही हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
उत्तराखंड : सीएम धामी ने ‘पंचम राष्ट्रीय ई-चिंतन सत्र’ में किया प्रतिभाग
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘पंचम राष्ट्रीय ई-चिंतन सत्र’ में प्रतिभाग किया। इस वर्चुअल चिंतन सत्र में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने ‘हमारी विदेश नीति और उपलब्धियाँ’ विषय पर सम्बोधित किया। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने पिछले वर्षों में भारतीय विदेश नीति मे आए बदलावों और इसके प्रभाव की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया ने भारत की क्षमताओं को पहचाना है और माना भी है। भारत की छवि अब केवल मार्केट की नहीं बल्कि सशक्त राष्ट्र की बनी है जो कि न केवल स्वाभिमान के साथ अपनी सुरक्षा में…
सराहनीय पहल : वृक्ष बचाने वाले को नकद पुरस्कार देंगे पीयूष गौड़
देहरादून | हरेला पर्व के माहौल में वार्ड 78 व वार्ड 90 में प्रदेश सचिव व कांग्रेस सेवादल महानगर प्रभारी पीयूष गौड़ , पार्षद राजेश परमार, पार्षद मोहन गुरुंग के साथ मिलकर प्राइमरी स्कूल, सड़क किनारे फलदार व औषधीय वृक्ष का पौधारोपण किया । मौके पर मौजूद क्षेत्रवासियों सहित स्कूल स्टाफ व बच्चों से पीयूष गौड़ ने कहा कि जो भी अगले वर्ष तक आज के लगाए पौधे को जीवित रखेगा उसे मेरी ओर से अगले वर्ष नगद पुरस्कार दिया जाएगा । साथ ही गौड़ ने कहा कि आज कोरोना काल ने पौधों की महत्ता दुनिया को दिखा दी है…






























