सल्यूट : पुलिस ने किया बेसहारा कोरोना संक्रमित बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
देहरादून । कोरोना कर्फ्यू के पालन कराने के लिए देहरादून पुलिस सख्ती बरत रही है। साथ ही पुलिस मानवता की मिसाल पेश कर रही है। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशविला रोड पर किराए के मकान पर अकेली रह रही बुजुर्ग महिला का शनिवार शाम को कोरोना से निधन हो गया। जिसके बाद रविवार को सीओ शेखर चंद्र सुयाल के नेतृत्व में बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को सुप्रा हंडा निवासी नेशविला रोड देहरादून द्वारा सूचना दी कि उनके घर में किराए पर एक महिला जिसका नाम मंगला ज्ञान (58) है, जो कि मूल रूप…
देहरादून : पल्स ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी में एक गिरफ्तार, जानिए खबर
देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स ने पल्स ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि कालाबाजारी पर अंकुश लगाने और आमजन को महंगे दाम पर दवा व आवश्यक वस्तुएं देने की शिकायतों पर कार्यवाही के लिए स्पेशल टास्क फोर्स कार्यालय में हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। सूचना मिली कि साई मेडिकोज कुठालगेट की ओर से ऑक्सीमेटर की ओवररेटिंग हो रही है। सूचना पर एक कांस्टेबल को गोपनीय जानकारी के लिए लगाया गया। मेडिकल शॉप पर कालाबाजारी होने पर बीती देर रात मेडिकल स्टोर पर एसआइ विपिन बहुगुणा व कांस्टेबल देवेंद्र…
देहरादून : 6 मई तक कर्फ्यू , सेवाओं से सम्बंधित दुकाने खुली रहेंगी केवल 12 बजे दोपहर तक, जानिए खबर
देहरादून/ हरिद्वार | उत्तराखंड में 3 मई को सुबह से 6 मई की सुबह 5 बजे तक फिर कर्फ्यू लगाया जाएगा पिछले आदेश के मुताबिक इसको कल ही खत्म होना था इस बार 3 दिन के लिए कर्फ्यू रहेगा जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी पर वक्त कम किया जाएगा कर्फ्यू को उन सभी शहरों में आगे बढ़ाया जाएगा जहां अभी जारी है कोरोना का नियंत्रित करने के लिए उसकी चेन तोड़ने के लिए अभी कर्फ्यू खत्म करने की स्थिति नहीं आई है अभी 3 दिन ही कर्फ्यू आगे बढ़ाया जा रहा है हालात को देखते हुए आगे के फैसले…
देहरादून : मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन कोरोना संकट में कर रहा मदद
देहरादून | मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत निरंतर कोरोना महामारी से बचाव एवम रोकथाम हेतु मास्क एवं सैनिटाइजर जरूरतमंद लोगों को दिए जा रहे हैं इसके अलावा संगठन के चेयरमैन सचिन जैन के प्रयासों से मरीजों को एच टी पी सी आर टेस्ट कराने में सहायता व कोरोना पॉजिटिव परिवारों को जो खाना बनाने में असमर्थ हैं उनको भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है आपसी सहयोग से जिन कुछ लोगों कुछ दानदाताओं से प्राप्त कर खाली ऑक्सीजन सिलेंडर है उन्हें रिफिल कराकर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है और विभिन्न अस्पतालों से…
उत्तराखंड 2 मई 2021: नही टूट रही देहरादून में कोरोना चेन, आज कोरोना के अधिक मामले, जानिए खबर
अब तक 131144 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 2802 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 2 मई 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 191620 आज कुल 5606 नए मामले मिले, इस कोरोना संक्रमण से आज 71 लोगो की मौत भी हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड की जनता को किया संबोधित
जनता को कोरोना संक्रमण के दौरान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने आज राज्य की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता को कोरोना संक्रमण के दौरान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि आज हमारा देश कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है। इससे हमारा राज्य भी अछूता नहीं है। आप सभी जिस तरह से इस महामारी का डटकर मुकाबला कर रहे हैं, वह अवश्य…
उत्तराखंड 1 मई 2021: आज देहरादून में 2266 कोरोना मरीज मिले, प्रदेश में आज मौत हुई 107 , जानिए खबर
अब तक 128209 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 2731 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 1 मई 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 186014, आज कुल 5493 नए मामले मिले, इस कोरोना संक्रमण से आज 107 लोगो की मौत भी हुई है | आज प्रदेश में 70175 लोगों को लगा कोरोना टीका | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
कोविड टेस्ट की रिपोर्ट में समय न लगे : सीएम तीरथ
देहरादून | सचिवालय में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ कोविड की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने डोर टू डोर सर्वे के निर्देश दिये, इसके साथ ही 104 के अतिरिक्त सीएम हेल्पलाइन और पुलिस विभाग के कॉल कॉलसेंटर में फोन लाईनों की संख्या बढाई जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कॉलसेंटर और हेल्पलाईन पूरी तरह से सक्रिय रहें और बेड, इंजेक्शन सम्बंधी जानकारी भी अपडेट रहे । आक्सीजन के सिलेंडरों की संख्या बढाने के लिये हर सम्भव कोशिश की जाए। इसमें विभिन्न संगठनों, उद्योगों की सहायता भी ली जा सकती है।…
राष्ट्रीय खबर : लालू यादव जेल से आये बाहर
पटना। देश के प्रसिद्ध राजनेता राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल से रिहा हो गए हैं। विदित हो कि चारा घोटाला मामले में वह जेल में सजा काट रहे थे | रांची हाईकोर्ट से जमानत मिलने के 12 दिन बाद वह जेल से बाहर निकले हैं। वह झारखंड के दुमका कोषागार में अवैध निकासी से जुड़े मामले में 2018 से सजा काट रहे थे। दुमका कोषागार से 3 करोड़ से अधिक रुपए की अवैध निकासी के केस में लालू को हाईकोर्ट से यह राहत मिली थी। हाईकोर्ट ने आधी सजा पूरी करने के आधार पर लालू प्रसाद…
विधायक एवं जनप्रतिनिधि जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें : सीएम तीरथ
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में देहरादून के सभी विधायक गणों के साथ कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि संकट के इस दौर में सभी विधायक गण, जनप्रतिनिधि जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि आम जनता को कोविड वैक्सीनेशन के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जनप्रतिनिधियों के समन्वय बनाते हुए कोरोना के खिलाफ इस जंग को मजबूती से…





























