उत्तराखंड 28 अप्रैल 2021: प्रदेश में आज छ हज़ार के पार कोरोना मरीज मिले , आज सौ से अधिक मौत , जानिए खबर
अब तक 117221 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 2417 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 28 अप्रैल 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 168616, आज कुल 6054 नए मामले मिले, इस कोरोना संक्रमण से आज 108 लोगो की मौत भी हुई है | आज प्रदेश में 35898 लोगों को लगा कोरोना टीका | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
सीएम तीरथ ने जनता को समर्पित की दो लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, जानिए खबर
मुख्यमंत्री बोले अन्य जिलों में भी लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की व्यवस्था के होंगे प्रयास देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज मुख्यमंत्री आवास में नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से प्रदान की गई दो बहु उपयोगी लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस जनता को समर्पित की।। इस मौके पर उन्होंने कहा यह है लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दुर्घटनाओं के समय लोगों की जान बचाने में उपयोगी होंगी। इसके लिए उन्होंने कारपोरेशन के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मल्टीपरपज एंबुलेंस उत्तराखंड के लिए बहुत उपयोगी है। कोशिश की जाएगी कि…
उत्तराखंड : राज्य के सरकारी दफ्तर 1 मई तक बंद, 2 मई को रविवार
देहरादून। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य शासन ने 1 मई 2021 तक के लिए सरकारी कार्यालय बंद करने के आदेश जारी किए हैं। 2 मई को रविवार होने के चलते 3 मई को ही सरकारी कार्यालय खुल पाएंगे। हालांकि, दफ्तर 3 मई से खुलेंगे या नहीं इसे लेकर निर्णय सरकार को करना है। प्रभारी सचिव पंकज पांडेय की ओर से 1 मई तक कार्यालय बंदी के आदेश जारी किए गए हैं। जानकारी हो कि इसके पहले सरकारी कार्यालय को 23 अप्रैल से 28 अप्रैल तक बंद किया गया था |
उत्तराखंड : स्टेट प्लेन से आज उत्तराखंड पहुँचेगी 7500 रेमडिसिविर इंजेक्शन की खेप, नही होगी किल्लत
सीएम तीरथ रावत के निर्देशों पर अहमदाबाद से मँगवाई गए 7500 रेमडिसिविर इंजेक्शन देेेहरादून| उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के विशेष प्रयासों के बाद प्रदेश को आज 7500 रेमडिसिविर इंजेक्शन प्राप्त हो गए हैं | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशों पर आज सुबह ही स्टेट प्लेन को अहमदाबाद भेजा गया था, राज्य सरकार का यह विशेष विमान रेमडिसिविर इंजेक्शन की खेप लेकर देर रात तक उत्तराखंड पहुँचेगा | अब प्रदेश में अब अगले कुछ दिनों तक रेमडिसिविर इंजेक्शन की किल्लत नहीं होगी | अहमदाबाद से इस खेप के आ जाने के बाद कोविड 19 संक्रमण के…
उत्तराखंड 27 अप्रैल 2021: प्रदेश में आज सौ के करीब कोरोना से मौत , आज इस जिले में मिले अधिक मरीज, जानिए खबर
अब तक 113736 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 2309 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 27 अप्रैल 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 162562, आज कुल 5703 नए मामले मिले, इस कोरोना संक्रमण से आज 96 लोगो की मौत भी हुई है | आज प्रदेश में 39180 लोगों को लगा कोरोना टीका | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
सीएम तीरथ ने सेलाकुई स्थित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया
देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित लिंडे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन उत्पादन में आ रही हो दिक्कतों के समाधान का भी भरोसा दिया।।इस मौके पर ऑक्सीजन प्लांट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इंडस्ट्रियल एरिया में विद्युत आपूर्ति प्रॉपर ना होने के कारण कई बार उनका उत्पादन प्रभावित हो जाता है। इस समस्या के निदान के लिए प्रयास भी किए गए, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। इसके अलावा उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क के सुधारीकरण की भी मांग उठाई। इस मौके पर…
कोरोना संकट : सीएम तीरथ मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि स्वीकृत की
देहरादून | कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि स्वीकृत की है। राजकीय मेडिकल काॅलेजों के चिकित्सालयों की क्षमता में वृद्धि और सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। कोविड महामारी में राज्य में मास्क न पहनने वालों से जुर्माना वसूली के बाद उन्हें चार मास्क निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की गई है। यह राशि पुलिस महानिदेशक के निवर्तन पर रखी गई…
जरा हटके : 400 से अधिक भेड़ों की मौत
धारचूला । पिथौरागढ़ जिले के धारचूला स्थित दारमा वैली के भेड़ पालकों को बेमौसम हुई बर्फबारी से खासा नुकसान पहुंचा है। उच्च हिमालयी क्षेत्र बालिंग और दुग्तु के बीच हुई बर्फबारी में दबने और अधिक ठंड पड़ने से 400 से अधिक भेड़ों की मौत हो गई। हालांकि अन्य भेड़ों को लेकर भेड़ पालक नीचे की तरफ रवाना हो चुके हैं। साथ ही, धारचूला से एक मेडिकल टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। भेड़ पालक दारमा निवासी रामू रोकाया और नरेन्द्र सुयाल ने बताया कि वे पांच हजार से अधिक भेड़ लेकर माइग्रेशन के लिए टनकपुर से…
उत्तराखंड : कोविड कर्फ्यू उल्लंघन पर दूल्हे पर मुकदमा दर्ज
देहरादून । कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करना दूल्हे को भारी पड़ गया। गंगनहर पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दूल्हे पर मुकदमा दर्ज किया है। कोरोना संक्रमण के लगातार फैलने से इस वक्त खलबली मची है। संक्रमण रोकने के लिए सरकार की ओर से कई सख्त कदम उठाए गए हैं। इसके लिए रात्रि कालीन कर्फ्यू भी लगाया गया है और शादी समारोह में भी सीमित संख्या में लोगों को बुलाने की अनुमति है लेकिन इन नियमों के उल्लंघन की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। रात करीब 10 बजे कांस्टेबल विजय और अमर को सूचना मिली कि कृष्णा नगर के…
जरूरतमंद एवं मध्यम वर्ग के परिवारों के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के समय तक स्कूल आधी फीस लेंः अरूण कुमार यादव
अपने सपने संस्था ने जरूरतमंद बच्चों को कापियां वितरित कीं देहरादून । सुभाषनगर में पुस्तक दान रूपी अभियान का समापन हुआ। अपने सपने संस्था जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के नए सत्र के लिए संस्था द्वारा विगत 15 दिनों से पुस्तक दान अभियान के तहत नई कापियां प्रदान की गईं। अपने सपने संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव ने कहा इस कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का आर्थिक संकट के कारण अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति मोह भंग हो रहा है। कोरोना महामारी के कारण इस समय प्राइवेट और सरकारी सभी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा…






























