उत्तराखंड में कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया गया
देहरादून । उत्तराखंड में कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया गया है। राज्य मंत्रिमंडल की शनिवार देर शाम हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही प्रदेशभर में कोरोना से बचाव के मद्देनजर सावधानी, सतर्कर्ता व जागरूकता पर जोर दिया गया है। राज्य मंत्रिमंडल की शनिवार देर शाम बैठक हुई। इसमें प्रदेशभर में कोरोना से बचाव के मददेनजर सावधानी, सतर्कता, जागरूकतापर जोर दिया गया है। मेडिकल कॉलेजों को छोड़ प्रदेश में सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। बोर्डिंग स्कूल खुद जिम्मेदार होंगे। सिनेमाघर भी बंद रहेंगे। मॉल पर फिलहाल निर्णय नहीं हुआ है। किसी भी प्रकार के कार्यक्रम से…
कोरोना वायरस : राज्य सरकार के प्रयासों की हुई सराहना
देहरादून । देशभर में कोरोना वायरस को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में क्रोना वायरस के प्रभाव को कम करने में राज्य सरकार के प्रयासों की देहरादून चैप्टर द्वारा सराहना की गई। देहरादून में पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया देहरादून चैप्टर द्वारा एक बैठक की गई। बैठक में चर्चा की गई कि क्रोना वायरस के संबंध में कैसे सहयोग किया जा सकता है। देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष अमित पोखरियाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। इस महामारी से बचाव के संबंध में व्यापक रूप…
कोरोना वायरस : सरकार सतर्क, सीएम बोले-डरने की नही जरूरत
देहरादून । कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर सरकार और स्वास्थ्य महकमा भी पूरी तरह अलर्ट है। अभी तक राज्य में एक भी कोरोना का मरीज नहंीं मिला है। यह बात आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर अब तक जिन लोगों के सैम्पल लिये गये थे उनकी जांच में अभी तक कोेई भी कोरोना पीड़ित नहीं मिला है। उन्होंने कहा है कि नेपाल सीमा पार से आने वाले सभी लोगों की जांच का कार्य पूरी मुस्तैदी से किया जा रहा है। उन्होने कहा कि पिथौरागढ़ और चम्पावत…
छात्रा कनिका नोबेल पुरस्कार विजेताओं से मिलने व बातचीत के लिए चयनित
देहरादून । सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम, देहरादून में पीएचडी की छात्रा कनिका गुप्ता को नोबेल पुरस्कार विजेताओं के साथ मिलने और बातचीत करने के लिए जर्मनी के लिंडौ, (28 जून से 3 जुलाई 2020) में 70वीं लिंडौ नोबेल पुरस्कार विजेता बैठक में भाग लेने के लिए चुना गया है। यह एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमें दुनिया भर में परास्नातक, डॉक्टरेट, और पोस्ट-डॉक्टरल कार्यक्रमों से जुड़े छात्र-छात्राए अपने चयन के आधार पर भाग लेते हैं। कनिका गुप्ता को सभी वित्तीय सहायता डीएसटी, भारत सरकार और लिंडौ नोबेल लॉरिएट मीटिंग्स की परिषद, जर्मनी द्वारा विस्तारित की जाएगी।
झंडा मेला हादसा : दून पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
देहरादून | दरबार श्री गुरु रामराय जी महाराज साहिब देहरादून के तत्वाधान में ऐतिहासिक झंडा जी मेला के दौरान नये झंडा निशान के परंपरागत रीति रिवाज से आरोहण के दौरान श्री झंडा जी का ऊपरी भाग टूट कर नीचे खड़े श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गया, हादसे में 8 लोगों को चोटें आई, जिन्हें मौके पर उपस्थित पुलिस बल द्वारा तत्काल 108 के माध्यम से महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी। उक्त घटना के परिणामस्वरूप उपस्थित भीड़ में अफरा- तफरी का माहौल तथा भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी…
कांग्रेस ने 18 मार्च का विरोध प्रदर्शन किया स्थगित
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 18 मार्च को प्रदेश की निकम्मी भाजपा सरकार की विफलता के तीन वर्ष पूरे होने पर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देहरादून में होने वाले विशाल विरोध प्रदर्शन को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर 18 मार्च को राज्य सरकार की तीन साल की विफलता पर आयोजित कांग्रेस कमेटी का कार्यक्रम कोरोना वायरस के संक्रमण में लगातार हो रहे इजाफे को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि जिस…
टिहरी झील महोत्सव स्थगित करने की मांग, जानिए खबर
टिहरी । कोरोना वायरस को देखते हुए आगामी 17 से 19 मार्च तक आयोजित होने वाले टिहरी झील महोत्सव को स्थगित करने की मांग उठने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर झील महोत्सव को स्थगित किया जाना चाहिए। टिहरी बांध की झील से सटे कोटी कॉलोनी में तीन दिवसीय टिहरी झील महोत्सव की तैयारियां इन दिनों जोरों से चल रही है। कोरोना वायरस को देखते हुए अब स्थानीय लोग इसे स्थगित करने की मांग करने लगे हैं। टिहरी बांध झील में संचालित होने वाली फेरी बोट संरक्षक कुलदीप पंवार व राड्स…
भारत मे कोरोना वायरस से दूसरी मौत , दिल्ली में महिला की मौत
नई दिल्ली | कर्नाटक के बाद अब भारत में कोरोना वायरस से दिल्ली में भी एक मौत हो गई है। कोरोना वायरस से दिल्ली में यह पहली मौत है। कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद 69 वर्षीय महिला को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला डायबिटीज और हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थी। मृतक महिला का बेटा हाल ही में विदेश से लौटा था। इससे पहले कोरोना वायरस से कर्नाटक में 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई थी। इस तरह भारत में कोरोना वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हुई है। भारत…
कांग्रेस का 18 मार्च को देहरादून में ” पोल खोल” प्रदर्शन
देहरादून । उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्य की बीजेपी सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाते हुए आगामी अट्ठारह मार्च को राज्य की राजधानी में त्रिवेंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर प्रचंड बहुमत की सरकार की चैतरफा नाकामियों के खिलाफ जहां प्रदर्शन करने का ऐलान किया है वहीं आगामी अप्रैल के महीने में श्रीनगर गढ़वाल में विशाल पोल खोल रैली करने की घोषणा भी की है जिसकी तिथि शीघ्र घोषित कर दी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई गढ़वाल मंडल के जिलाध्नगरध्ब्लॉक अध्यशों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने…
सीएम त्रिवेंद्र ने लांच किया लर्निंग प्लेटफार्म ‘बैठक’ और एडवांस इंग्लिश किट
देहरादून । उत्तराखंड सरकार और संपर्क फाउंडेशन ने अपने आपसी सहयोग को और मजबूत करने का निर्णय लिया है ताकि संपर्क स्मार्टशाला के गणित और अंग्रेजी कार्यक्रम को राज्य भर के 16,000 से भी अधिक प्राथमिक सरकारी स्कूलों में सुचारु रुप तथा प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जा सके। यह कार्यक्रम सरकारी प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे 6 लाख से भी ज्यादा बच्चों की सीखने की क्षमता को विकसित करने और सीखने के बेहतर परिणाम प्राप्त करने मे सहायक होगा। संपर्क फाउंडेशन ने शिक्षकों के लिए भारत के सबसे बड़े डिजीटल शिक्षण और विकास मंच “बैठक” को भी लांच किया।…





























