हिमालया द्वारा ‘माई बेबी एण्ड मी’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
देहरादून। भारत के होम ग्रोन बेबी केयर ब्रांड हिमालया बेबीकेयर ने देहरादून में एक हेल्थ केयर एजुकेशन प्रोग्राम ‘माई बेबी एण्ड मी‘ का आयोजन किया। इस प्रोग्राम का आयोजन माताओं को टीकाकरण, नवजात शिशुओं की सेहत की जांच और हाल ही में बच्चे को जन्म देने वाली माताओं के लिये प्रसव के बाद देखभाल की अहमियत पर शिक्षित करने के लिये किया गया। बच्चों की सेहत और विकास संबंधित चिंताओं को दूर करने का प्रयास करते हुये हिमालया ने यह पहल की है। इस पहल के अंतर्गत शहर के डॉक्टरों के साथ इस इंटरैक्टिव सत्र के माध्यम से माताओं को…
जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी द्वारा फ्रेशर्स डे का आयोजन
देहरादून । फैशन और डिजाइन शिक्षा संस्थानों में से एक जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, ने 2019-2021 बैच के स्टूडेंट्स के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया। छात्रों ने प्रसिद्ध हॉलीवुड मूवीज के अपने पसंदीदा करैक्टर से प्रेरित होकर उनके जैसे वेशभूषा में तैयार होकर पार्टी में शामिल हुए। छात्रों ने फ्रेशर पार्टी के दौरान जमकर डांस किया, गाने गायें, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स के साथ अपना हुनर दिखाया और साथ ही रैंप वॉक में भाग लिया। उन्हें सेलिब्रिटी कोच रीता गंगवानी द्वारा उनके चाल-ढाल, ड्रेसिंग सेंस और प्रस्तुति के आधार पर चुनकर उन्हें इस वर्ष के लिए सर्वश्रेष्ठ मिस्टर और मिस…
अनाथ बच्चों के साथ केक काटकर मनाई एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती
देहरादून । डॉ ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर युवा कांग्रेस सोनू हसन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तिलक रोड स्थित बाल बनिता आश्रम में अनाथ बच्चों के साथ केक काटकर ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम की जयंती मनाई व शिक्षण सामग्री वितरित की। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास नेगी ने कहा कि मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सरल व्यवहार सादा जीवन के प्रतीक युवाओ व बच्चों के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होनें देश को अंतरिक्ष की असीम उचाईयों तक पहुचाने का व विश्व मे भारत का लोहा अंतरिक्ष मे मनवाने का…
गाड़ियों के भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, जानिए खबर
रुड़की । दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर मंगलवार तड़के इनोवा और डीसीएम की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने वाहन को कटर से काटकर फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। डीसीएम का चालक हादसे के बाद फरार हो गया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कोतवाली रुड़की के अंतर्गत दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बेलड़ा एआरटीओ कार्यालय के पास तड़के करीब चार बजे फरीदबाद से हरिद्वार जा रही एक इनोवा कार सामने से आ रहे डीसीएम से जा टकराई।…
हिमालया : नैचुरल शाईन हिना बालों को प्रदान करता है प्राकृतिक चमक
देहरादून। हिमालया नैचुरल शाईन हिना से आपको अपने बालों को कलर व कंडीशन करने का प्राकृतिक तरीका मिलेगा। 9 अद्वितीय औषधियों एवं शुद्ध राजस्थानी हिना के मिश्रण द्वारा नैचुरल शाईन हिना आपके बालों को कंडीशन कर उन्हें प्राकृतिक चमक प्रदान करती है। यह हिना आपके सिर व बालों के लिए सौम्य है तथा इसका कलर लंबे समय तक बना रहता है। यह बालों का सफेद होना रोककर उन्हें सेहतमंद बनाती है। नैचुरल शाईन हिना प्राकृतिक गुणों से भरपूर है। इसमें भृंगराज, आमला एवं करी पत्ते का मिश्रण है। भृंगराज बालों की वृद्धि करता है तथा आमला एवं करी पत्ता उन्हें…
भारतीय फुटबॉलर प्रथमेश ने किया रैंप
देहरादून । इंडिया कल्ट लाइफस्टाइल फैशन वीक के तीसरे संस्करण के ग्रैंड फिनाले का समापन प्रसिद्ध भारतीय फुटबॉलर प्रथमेश मौलिंगकर द्वारा रैंप वॉक के साथ हुआ। उन्होंने अरुन आहूजा और जॉन मार्या द्वारा प्रसिद्ध लेबल मेहराब के लिए रैंप वॉक किया। प्रथमेश मिस्टर सुपरनैशनल 2018 के खिताब के विजेता है। वह एशिया के एकमात्र फुटबॉलर है जिन्हे मेन्स हेल्थ पत्रिका के कवर पर देखा जा सकता है। फैशन वीक के अंतिम दिन डिजाइनर अरुन आहूजा और जॉन मार्या, चेतन वीना, मनिंदर गुलाटी, शुभोजीत, सोनाली मल्होत्रा, खुशी, मुकेश दुबे, शिवांगी जुयाल, किंगशुक भादुरी और मोहन लाल सन्स की कलेक्शन का लोगों…
कवि सम्मेलन : प्यार से भी हम मर जाते, आपने क्यों हथियार खरीदा…
देहरादून । सामाजिक, साहित्यिक संस्था अपनत्व फाउंडेशन की ओर से आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सरोकार, पर्यावरण से जुड़ी कविताओं से श्रोताओं को जागृत करने का प्रयास किया। संचालन नीरज नैथानी व वीरेन्द्र डंगवाल पार्थ ने किया। आरोग्यधाम सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से सर्वे चैक स्थित तकनीकी शिक्षा सभागार में आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ ग्राफिक एरा विवि के चेयरमैन कमल घनसाला ने किया। अध्यक्षता कर रहे पंडित सुरेश नीरव और कमल घनसाला ने आयोजन की सराहना की। कवि सम्मेलन में आज के माहौल पर तंज कसते हुए जनकवि अतुल शर्मा ने कहा कि,…
तीन निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ दर्ज हुए केस, जानिए खबर
देहरादून । उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने कनखल, ज्वालापुर कोतवाली और सिडकुल थाने में तीन निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं, इसी घोटाले को लेकर एसआईटी ने सोमवार को दो सेवानिवृत्त और एक मौजूदा सहायक समाज कल्याण अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी पर फर्जी तरीके से छात्रों के भौतिक सत्यापन का आरोप है। इन सभी आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एक निजी शिक्षण संस्थान पर 5.53 करोड़, दूसरे पर 5.75 करोड़ और तीसरे पर 3.68 करोड़ की धनराशि हड़पने का आरोप है। संबंधित थाना और…
आम लोगों के लिए लगाया प्याज मेला , जानिए ख़बर
हरिद्वार । कांग्रेसियों द्वारा महंगाई के विरोध में किए गए धरने प्रदर्शन का जवाब देते हुए पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा के संयोजन में पुरानी सब्जी मंडी चैक पर मंडी समिति के सहयोग से एक दिवसीय प्याज मेला लगा कर आम उपभोक्ताओं को थोक मंडी के भाव में फुटकर 1 किलो, 2 किलो, 5 किलो तक 30 प्रति दर्द के मूल्य पर प्याज मेला लगा कर प्याज उपलब्ध कराई सुबह से ही सस्ते दरों पर प्याज लेने की होड़ में आम उपभोक्ताओं ने काफी रुचि लेकर सस्ते दरों पर प्याज खरीदी। पूर्व में…
उत्तराखंड : मंत्रिमण्डल की बैठक होगी पेपरलेस
देहरादून | राज्य सरकार द्वारा ई-गवर्नेंस की दिशा में प्रभावी पहल करते हुए मंत्रिमण्डल की बैठकों को धीरे-धीरे पेपरलेस किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए, सोमवार को सचिवालय में ई-मंत्रिमण्डल से सम्बन्धित जानकारी सभी मंत्रीगणों को उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि नवम्बर माह में आयोजित होने वाली मंत्रिमण्डल की बैठक को ई-मंत्रिमण्डल के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही, ई-मंत्रिमण्डल पोर्टल पर अब तक हुई मंत्रिमण्डल की बैठकों में लिये गये निर्णयों को भी अपलोड किया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत…






























