Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



चारधाम यात्रा : अव्यवस्थाओं से बचने के लिए यात्रा से पहले करें पंजीकरण जरूर करें

 

CharDhamTour

 

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए पंजीकरण करना बहुत जरूरी है। पंजीकरण होने के बाद ही होटल, टैक्सी की बुकिंग कराए। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। बीते सोमवार तक चारधाम यात्रा के लिए करीब 15 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। तीन मई से शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑफलाईन व ऑनलाईन पंजीकरण को अनिवार्य किया है। एक से अधिक धाम की यात्रा के लिए स्लॉट बुक करते वक्त इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि एक धाम से दूसरे धाम तक पहुंचने के लिए आपके पास पर्याप्त समय रहे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यात्रा के दौरान विश्राम के समय का प्रावधान अवश्य करें। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए तीर्थयात्री और श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन पंजीकरण कर रहे हैं। अभी तक श्री यमनोत्री धाम के दर्शन के लिए 256482, श्री गंगोत्री धाम के लिए 287627, श्री केदारनाथ धाम के लिए 514148 और श्री बदरीनाथ धाम के लिए 466883 तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आप आधिकारिक पोर्टल पर पहुंच जाएंगे। यहां आप को कुछ विकल्प दिखेंगे। जहां आपको लॉग इन या रजिस्टर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपनी जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, टूर ऑपरेटर, परिवार की जानकारी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। साइन इन करने के बाद आपको स्क्रीन की बांयी ओर अपका नाम दिखाई देगा। अब आपको क्रियेट मैनेजर टूर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद प्लान यूर ट्रीप टूर का पेज खुलेगा। जहां आपको न्यू टूर पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपको अगले कॉलम में टूर का प्रकार, टूर का नाम, टूर का समय जैसी जानकारी दर्ज करने के बाद सेव बटन पर क्लिक करना होगा। अब आपको ‌रजिस्टेशन टूरिस्ट फॉर्म पर जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपके फोन में आने वाला मैसेज और रजिस्ट्रेशन पत्र आपको अपनी यात्री के दौरान अपने पास रखना होगा।

Leave A Comment