Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



गैरसैंण सत्र : चार दिवसीय बजट सत्र की कार्यवाही 21 घंटे 36 मिनट तक चली, जानिए खबर

गैरसैंण। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र बजट पारित करने के बाद सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। विधानसभा में विपक्ष के वॉकआउट के बीच सरकार ने विभागवार 30 अनुदान मांगों की राशि को बिना किसी चर्चा के पारित कर दिया। इसके बाद वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड विनियोग विधेयक 2023 को प्रस्तुत किया और इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 77407.08 करोड़ रुपये का बजट ध्वनिमत से पारित हो गया। रात 10 बजे सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया।
इससे पूर्व बजट पर चर्चा में शामिल होते हुए विपक्ष ने बजट को निराशाजनक बताया और बजटीय प्रावधानों को राज्य के विकास के लिए नाकाफी बताया। उनका कहना था कि सरकार पर हजारों करोड़ के कर्ज का बोझ है। मुख्यमंत्री ने उद्बोधन के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अपनी बात रखी, लेकिन सत्ता पक्ष के कुछ सदस्यों ने एतराज किया। उनका कहना था कि विपक्षी सदस्यों ने अपनी बात विस्तार से रख दी है। नेता सदन के बोलने के बाद नेता प्रतिपक्ष को नहीं बोलना चाहिए। इससे विपक्ष भड़क गया और सभी सदस्य सदन से वॉकआउट कर गए। इस दौरान वित्त मंत्री ने कर्ज को लेकर सरकार का पक्ष रखा और कहा कि सरकार पर 77 हजार से अधिक का कर्ज है और यह कर्ज जीएसडीपी के तीन प्रतिशत की सीमा के अंदर है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विपक्ष एवं पक्ष के सभी सदस्यों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेशहित एवं जनहित के अनेक विषयों पर सदन में दोनों दलों द्वारा शांति पूर्वक गंभीर चिंतन-मनन किया गया। चार दिवसीय बजट सत्र की कार्यवाही 21 घंटे 36 मिनट तक चली। सत्र के दौरान विधान सभा को 603 प्रश्न प्राप्त हुए, जिसमें स्वीकार 08 अल्पसूचित प्रश्न में 1 उत्तरित, 180 तारांकित प्रश्न में 46 उत्तरित, 380 आताराकिंत प्रश्न में 197 उत्तरित, कुल 29 प्रश्न अस्वीकार निरस्त किए गए।

Leave A Comment