Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



चर्चित डीएम सविन बंसल ने पत्रकारों से की खुली चर्चा

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार को प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से संवाद करते हुए जनहित के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शासन की योजनाओं, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और भविष्य की रणनीतियों को लेकर स्पष्ट और पारदर्शी दृष्टिकोण साझा किया। इस संवाद कार्यक्रम में सामाजिक योजनाओं, सिंचाई परियोजनाओं और जवाबदेही आधारित प्रशासन जैसे विषय केंद्र में रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि सामुदायिक भागीदारी और पारदर्शिता के माध्यम से जनविश्वास अर्जित करना है।
जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि उन्होंने अब तक पाँच मामलों में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर कार्रवाई सुनिश्चित की है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ राजस्व अधिकारियों के विरुद्ध गंभीर शिकायतें सामने आने के बाद उन्होंने सतर्कता विभाग से संपर्क कर आवश्यक कदम उठाए हैं। श्री बंसल ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपनी शिकायतें संबंधित विभागों में विधिवत दर्ज कराएं ताकि प्रशासन समयबद्ध और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और प्रत्येक मुद्दे को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी ज़मीन का स्वयं प्रबंधन करें और सतर्क रहें। “जागरूक नागरिक ही सशक्त प्रशासन की नींव हैं। इस संदर्भ में उन्होंने राजस्व विभाग को भी निर्देश दिए कि भूमि से जुड़ी शिकायतों का समाधान पारदर्शी और शीघ्रतापूर्वक हो।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी के वक्तव्यों से यह स्पष्ट हुआ कि वे न केवल विभागीय कार्यों में गहराई से जुड़े हैं, बल्कि जनसरोकारों को भी अपनी प्राथमिकता में रखते हैं। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के विरुद्ध प्रशासन सतर्क है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनसंवाद को निरंतर बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। नागरिकों को यह विश्वास होना चाहिए कि उनकी आवाज़ सुनी जा रही है और प्रशासन उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने जिलाधिकारी सविन बंसल को स्मृति चिन्ह भेंट किया व सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब संयुक्त मंत्री अभय सिंह कैंतुरा व कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, संयुक्त मंत्री रश्मि खत्री, सम्प्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शूरवीर सिंह भण्डारी, मौ. असद, पंकज भट्ट, योगेश रतूड़ी, दीपक बढ़थ्वाल, किशोर रावत के साथ जिला सूचना अधिकारी बद्री प्रसाद नेगी व कई पत्रकार मौजूद थे।

Leave A Comment