Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



सीएम धामी ने की बहादराबाद में कई निर्माण कार्यों की घोषणा

 

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिडकुल रोशनाबाद हरिद्वार में लगभग 120 करोड़ की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें 52.22 करोड़ की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 68 करोड़ से अधिक की 7 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 528 गरीब परिवारों को आवास भी प्रदान किये। वहीं दूसरी ओर अविरल प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम के साथ एलायंस टू एंड प्लास्टिक वेस्ट (एईपीडब्लू) और जीआईजेड ने गंगा में प्लास्टिक के कचरे को कम करने की दिशा में कार्य किया है।
एलायंस टू एंड प्लास्टिक वेस्ट (एईपीडब्लू) की चीफ एडवाइजर, साउथ एशिया एशा सार के मुताबिक स्थानीय स्टेक होल्डर्स के साथ साझेदारी कर काम करना प्रोजेक्ट के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा। इस दिशा में सबसे बड़ी उपलब्धि मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) की स्थापना है। एशा सार ने बताया कि हरिद्वार नगर निगम और अपने प्रोजेक्ट पार्टनर जीआईजेड के साथ मिलकर हम इस पवित्र शहर को प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में प्रयासरत रहे। यह एक पायलट प्रोजेक्ट था। जिसके द्वारा एईपीडब्लू और जीआईजेड  ने हरिद्वार शहर के 4 वार्ड को प्लास्टिक कचरे के निपटान के लिए चुना और हरिद्वार नगर निगम के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट (एमआरएफ) की स्थापना की। जिसकी क्षमता 5 टन प्रतिदिन है। हरिद्वार नगर निगम प्लास्टिक कचरे के निष्पादन में अब सभी अत्याधुनिक क्षमताओं से लैस है और पूरे शहर में प्लास्टिक वेस्ट के सतत निपटान के लिये प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सिडकुल में सर्विस लेन का नाले सहित निर्माण, रो नदी पर पुल का निर्माण, सिडकुल बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए पानी की टंकी का निर्माण, सिडकुल क्षेत्र में जलभराव समस्या के समाधान के लिए नाले का निर्माण कर बड़े नाले से जोड़े जाने, बहादरा औद्योगिक सिडकुल क्षेत्र की आंतरिक सड़कों का लोक निर्माण विभाग के माध्यम से निर्माण कार्य कराये जाने के साथ बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना किये जाने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत नव-निर्मित भवनों का निरीक्षण किया तथा एनिमल एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया।

Leave A Comment