Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



उत्तराखंड के आमजन के हित के लिए काँग्रेस ने की बड़ी घोषणा

देहरादून। उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले काँग्रेस पार्टी ने राज्य की जनता के हित को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया है।

काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने देहरादून में कहा कि उत्तराखंड में काँग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर राज्य में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 5 लाख परिवारों को 40000 रुपये प्रतिवर्ष न्याय स्वावलंबन राशि के तौर पर प्रदान किये जाएंगे।

उन्होंने ने कहा कि उत्तराखंड में महंगाई दर में 30 प्रतिशत बढोतरी हुई है जो कि देश की महंगाई दर से अधिक है। यदि उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थ एवँ सरसों के तेल आदि जरूरत की चीजों की ही बात की जाए के इनके दामों में लगभग 100 प्रतिशत तक इज़ाफ़ा हुआ है।

गौरव वल्लभ ने कहा कि पिछले पांच सालों में उत्तराखंड में बेरोजगारी भी काफी तेजी से बढ़ी है, वर्ष 2021 में यह 30 प्रतिशत के पास है जो की पूरे देश की तुलना में कही अधिक है

उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उत्तराखंड में काँग्रेस की सरकार आने पर न्याय स्वावलंबन योजना के तहत 5 लाख परिवार, जो कि पिछले पांच वर्षों में उपेक्षित होकर गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने को विवश हैं उन्हें लाभ पंहुचाया जाएगा।

उन्होंने एक आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि यदि उत्तराखंड के 5 लाख परिवारों को 40 हज़ार रुपये दिए जाते हैं तो इन संख्याओं को गुणा करने पर दो हज़ार करोड़ रुपये खर्च प्रतिवर्ष आता है। यदि आसान शब्दों में कहा जाए तो उत्तराखंड के प्रत्येक चौथे परिवार को न्याय स्वावलंबन योजना के तहत लाभ पंहुचेगा।

राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि इस महत्वपूर्ण योजना के लिए उत्तराखंड के पूरे बजट का साढ़े तीन प्रतिशत उपयोग में लाया जाएगा जो कि राज्य से तेजी से हो रहे पलायन को रोकने में कारगर साबित होगा, साथ ही रोजगार के नए अवसर उतपन्न करने में सहायक होगा।

उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि काँग्रेस की सरकार के आने पर चार धाम चार काम के नाम से एक विभाग का गठन किया जाएगा, जो सरकार के कैबिनेट मंत्री की निगरानी में कार्य करेगा। साथ ही राज्य में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 5 लाख परिवारों का जिम्मा भी काँग्रेस सरकार के इसी विभाग की देख रेख में होगा।

चुनाव से ठीक पहले काँग्रेस पार्टी के इस ऐलान से ये साफ जाहिर हो रहा है कि उसे राज्य की आम जनता की तकलीफों एवँ प्रदेश के मूल मुद्दों की कितनी फिक्र है। जो अन्य दल नहीं कर पाए वो काँग्रेस की सरकार उत्तराखंड के हित के लिए करने का दावा कर रही है।

Leave A Comment