Breaking News:

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026



सत्ता में आने पर अधूरे विकास कार्यों को पूर्ण करेगी कांग्रेस पार्टी : हरीश रावत

देहरादून। उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां जोरों पर हैं। इसी बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवँ लालकुआं क्षेत्र से कांग्रेस के दमदार प्रत्याशी हरीश रावत ने मीडिया को जारी बयान में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की जनता का भरपूर स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है, जिससे भाजपाई भयभीत हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के राज में उत्तराखंड में अनेकों विकास कार्य रुके हुए हैं। जिन योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने प्रारंभ किया था, बीजेपी ने सत्ता में आते ही उन सभी विकास की योजनाओं पर रोक लगा दी।

हरदा ने कहा कि हमारी सरकार के वक्त “मेरे बुजुर्ग-मेरे तीर्थ योजना” प्रारंभ की गई थी, जिसके तहत हम अपने बुजुर्गों व दंपति को सरकारी खर्चे और सरकारी व्यवस्था पर चारधामों में से एक धाम की यात्रा करवाते थे। हमारे सैकड़ों बुजुर्गों ने इस योजना का लाभ उठाकर बद्रीनाथ, केदारनाथ आदि धामों की यात्रा की।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की ही तर्ज पर दिल्ली सरकार और मध्यप्रदेश सरकार ने भी “मेरे बुजुर्ग-मेरे तीर्थ” का कार्यक्रम प्रारंभ किया किन्तु भाजपा की सरकार आई तो उसने हमारी इस योजना को बंद कर दिया। उन्होंने वायदा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर इस योजना को पुनः प्रारंभ करेंगे।

पूर्व सीएम हरदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के विकास के लिए संकल्परत है। सत्ता में आने पर कांग्रेस पार्टी उन सभी विकास कार्यों को पूर्ण करेगी जो पिछले कार्यकाल के दौरान अधूरे रह गए थे। जिन विकास की योजनाओं को भाजपा ने पूरा नहीं होने दिया उन्हें दोबारा शुरू किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथ को मजबूत करें और उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं।

Leave A Comment