Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



कोविड वैक्सीन मेला मेगा लकी ड्रा में प्रथम विजेता रीना को मिला एक्टिवा, जानिए खबर

 

प्रदेश में 15 दिसम्बर तक दूसरी डोज का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का निर्धारित किया गया लक्ष्य : सीएम धामी

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को परेड़ ग्राउण्ड में आयोजित कोविड वैक्सीन मेला मेगा लकी ड्रा में जनपद देहरादून में कोविड 19 की डबल डोज वैक्सीनेशन के मिनी एवं मेगा लकी ड्रा के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने मेगा लकी ड्रा के प्रथम विजेता रीना शुक्ला को होण्डा एक्टिवा, द्वितीय विजेता मनीष कोटवाल को टी.वी. विद साउण्ड सिस्टम तथा तृतीय विजेता मोहन शर्मा को डबल डोर फ्रिज पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लक्की ड्रा के टी शर्ट, स्पोर्ट्स शूज, ट्रैक सूट, माइक्रोवेव एवं वॉशिंग मशीन कैटेगरी के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के प्रयासों से हम प्रदेश में कोविड 19 की शत प्रतिशत पहली डोज लगाने में सफल हो पाये हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 15 दिसम्बर तक शत प्रतिशत दूसरी डोज लगाये जाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से देश में वैक्सीन तैयार हुई, जिससे देश के 100 करोड़ लोगों का टीकाकरण किये जाने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि देश में टीकाकरण का अभियान तेजी से निरन्तर संचालित हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में कुछ लोगों ने वैक्सीनेशन के बारे में लोगों को गुमराह करने का कार्य किया। दूसरी लहर में यह देखा गया कि जिन लोगों ने टीका नहीं लगया उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा था, जबकि टीका लगाने वालों को सीमित संक्रमण का सामना करना पड़ा तथा वे उपचार के बाद ठीक हो गये। उन्होंने कहा कि शुरूआत में कोरोना टीका के बारे में लोगों को गुमराह करने वालों ने कई लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिये प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी का परिणाम है कि हम प्रदेश में शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा है हमारे स्वास्थ्य कर्मियों, चिकित्सकों आदि ने भी इसमें अपना सराहनीय सहयोग दिया है। स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने बागेश्वर की ए.एनएम पूनम नौटियाल से बात कर उनके प्रयासों को सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी से लोगों के जीवन को बचाने के लिये स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विकास किया गया है। संभावित तीसरी लहर का सामना करने के लिये भी प्रभावी प्रयास किये गये। आज हमारे पास 11 सरकारी तथा 26 निजी लैब है। पर्याप्त मात्रा में आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही बच्चों के लिए नीकू व पीकू वार्ड तैयार किये गये हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का जीवन बचाना हमारा उद्देश्य है। इसके लिये चिकित्सा अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को धनतेरस एवं दीपावली की भी शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रदेश में आयी आपदा के दृष्टिगत उन्होंने दीपावली न मनाने का भी निर्णय लिया है।
ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक खजान दास, संजय गुप्ता, मेयर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी एवं स्मार्ट सिटी देहरादून के सीईओ जनमेजय खण्डूड़ी, सीएमओ देहरादून के साथ ही अन्ध अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment