Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



देहरादून : मुनिसुब्रतनाथ पंचायती जिनालय का माजरा में हुआ शिलान्यास

देहरादून। पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता गणाचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज, पूज्य क्षुल्लक श्री पर्व सागर जी महाराज, पूज्य क्षुल्लक श्री ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री 1008 मुनिसुब्रतनाथ पंचायती जिनालय का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम शक्ति विहार माजरा में बड़े हर्षोल्लास मंत्रोचार के साथ हुआ। प्रातः 6.30 बजे श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन स्थित मंदिर जी मे भगवान का अभिषेक कर पूज्य आचार्य के मुखरविंद द्वारा शांतिधारा की गयी। इसके पश्चात बड़ी संख्या मे महिलाओं पुरुषों और बच्चों सहित जैन धर्मशाला मे एकत्रित होकर वहा से घट यात्रा प्रारम्भ हुई। घट यात्रा महावीर चैक, पटेलनगर, निरंजनपुर होकर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर रोचीपुरा होकर शिलान्यास स्थल शक्तिविहार पर संपन्न हुई। शिलान्यास स्थल पर घट यात्रा की आगवानी मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी पूर्व मुख्य मंत्री उत्तराखंड, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल द्वारा की गयी। इसके पश्चात भगत सिंह कोश्यारी ने पूज्य गणाचार्य पुष्पदंत सागर जी महाराज को श्रीफल अर्पण कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का माला व अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात पूज्य आचार्य द्वारा प्रवचन दिये गये। उन्होंने दृष्टांत के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया। कहां कि राम में भी दो नाम छुपे हुए हैं। प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव और आखरी तीर्थंकर महावीर और सबसे सर्वोपरि हमारे देश की माटी है जिसे माथे पर लगाकर हमारे देश के वीर जवान भी देश की रक्षा करने जाते हैं।
बालिकाओं द्वारा सुंदर मांगल्य स्वागत गीत भी गाये गए। इस अवसर पर भगत सिंह कोश्यारी और नरेश बंसल ने कहा कि यह भूमि देवभूमि के नाम से भी जानी जाती है और वास्तव में साधु संतों के आगमन पर यह हमेशा समय-समय पर पवित्र होती रहती है उनका समागम आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमें मिलता रहता है। इस अवसर पर मुख्य शिलान्यासकार्ता राजेश जैन, अर्चना जैन द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। इसके पश्चात राजीव जैन, अमित जैन, सार्थक जैन, अमित सचिन जैन, एवं अन्य भक्तगणों द्वारा शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में जैन समाज अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री राजेश जैन, नरेश चंद जैन, मयंक जैन, मुकेश जैन, अशोक जैन, सुनील जैन, सुखमाल चंद जैन, विपिन जैन, संदीप जैन, मधु सचिन जैन, सचिन जैन,अमित जैन, सुधीर जैन, अमर जैन, राजीव जैन, मीता जैन, अंजलि जैन, सुनैना जैन, जुली जैन, रेखा जैन, प्रिया जैन, मोनिका जैन, नीतू जैन आदि बड़ी संख्या मे भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave A Comment