Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

 

देहरादून 2 अक्टूबर 2026।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने देहरादून वन विभाग के सहयोग से खाराखेत तक विशेष श्रद्धांजलि राइड का आयोजन किया। इस साइकिल रैली का उद्देश्य महात्मा गांधी के शांति, अहिंसा और सत्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा स्वतंत्रता आंदोलन में खाराखेत और देहरादून के योगदान को याद करना था।साइकिल रैली की शुरुआत सुबह 5 बजे देहरादून घंटाघर से हुई। साइकिलिस्टों ने घंटाघर–बल्लूपुर–पंडितवाड़ी–प्रेमनगर चौक–नंदा की चौकी–पोंधा– महात्मा गांधी नमक सत्याग्रह आंदोलन स्मारक स्थल खारखेत तक साइकिल यात्रा की। लगभग 5:45 बजे नंदा की चौकी पहुंचने पर वन विभाग के अधिकारी, रेंजर एवं वनकर्मी रैली में शामिल हुए और खाराखेत तक साइकिलिस्टों के साथ रहकर उनकी सुरक्षा एवं मार्गदर्शन में सहयोग किया। रैली का नेतृत्व क्लब के युवा नेता प्रणय पंत ने किया, जबकि क्लब की महिला युवा ननेत्री आरती ने भी प्रतिभागियों के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को महात्मा गांधी के विचारों, शांति, अहिंसा और समाज के प्रति जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महात्मा गांधी नमक सत्याग्रह आंदोलन स्मारक स्थल खाराखेत के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि देहरादून के लोगों ने भी स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और वर्ष 1930 के दांडी मार्च तथा महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर स्वतंत्रता आंदोलन का समर्थन किया था। देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने देहरादून वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वन विभाग ने रैली के दौरान साइकिलिस्टों की सुरक्षा और मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। उन्होंने विशेष रूप से देहरादून वन अधिकारी श्री वैभव सिंह, रेंजर श्री सोनल पनेरू, राजेश कुमार, डिप्टी रेंजर संजीव कुमार दुबे, वन दरोगा खेमराज सिंह, बीट अधिकारी अजय कुमार, बीट अधिकारी गोबिंदा तथा बीट अधिकारी मोहन लाल का धन्यवाद किया। रैली का समापन खाराखेत स्मारक पर महात्मा गांधी एवं प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। साइकिलिस्टों ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए शांति, अहिंसा, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।इस अवसर पर प्रणय पंत, आरती, हरिसिमरन सिंह, चित्रांग, मोहम्मद हारिस, अमन, प्रांजल, आर्यन चौहान, आदर्श रावत, देवरत, प्रांजल कपूर, अनमोल चौधरी, अनिरुद्ध, महावीर सिंह, शन्वी पुंडीर, केशव पुंडीर सहित देहरादून साइक्लिंग क्लब के अनेक सदस्य एवं अन्य साइकिलिस्ट उपस्थित रहे।
देहरादून साइक्लिंग क्लब ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

Leave A Comment