Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



देहरादून : देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़,जानिए खबर

 

देहरादून। मानव तस्करी रोधी इकाई (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने मुख्य बाजार स्थित चौहान लॉज में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से एक ग्राहक और महिला को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। पुलिस ने होटल संचालक और ग्राहक प्रधान को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल से दो महिलाओं को भी रेस्क्यू किया है। मानव तस्करी रोधी इकाई की टीम को मुख्य बाजार में एक होटल में देह व्यापार की सूचना मिली थी। मंगलवार रात को उपनिरीक्षक अनीता नेगी के नेतृत्व में मुख्य बाजार के होटलों और लॉज में तबाड़तोड़ छापे मारे गए। पुलिस टीम ने चौहान लॉज को चेक किया। आगंतुक रजिस्टर में सभी ग्राहकों की एंट्री नहीं की गई थी।
टीम ने शक होने पर सभी कमरों की जांच की। इस दौरान टीम को लॉज के एक कमरे में एक पुरुष और महिला आपत्तिजनक अवस्था में मिले। मौके पर टीम को आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। टीम ने पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि लॉज संचालक ग्राहकों को विशेष सेवा के लिए लड़कियां मुहैया कराता है। टीम ने तलाशी जारी रखी तो लॉज की छत पर भी एक महिला छिपी बैठी मिली। महिला ने बताया कि उसको भी विशेष सेवा देने के लिए लॉज में बुलाया गया था। बताया कि वह ग्राहक का इंतजार कर रही थी, लेकिन जैसे ही उसने टीम और पुलिस को देखा तो वह छत पर जाकर छिप गई। पूछताछ और जांच में खुलासा हुआ कि संचालक लंबे समय से लॉज में देह व्यापार का धंधा चला रहा है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में टिहरी गढ़वाल नैनबाग के कांड गांव निवासी लॉज संचालक सुल्तान सिंह और कालसी तहसील क्षेत्र के जैंदऊ गांव निवासी शमशेर सिंह राणा के खिलाफ देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सुल्तान सिंह कोतवाली क्षेत्र की भट्टा रोड के पास रह रहा है। आरोपी ग्राहक को कालसी क्षेत्र के एक गांव का प्रधान बताया जा रहा है। बताया कि पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन, आगंतुक रजिस्टर और 21,050 रुपये भी बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान दो होटलों में अनियमितताएं पाई गई। दोनों होटलों को चेतावनी देते हुए संचालकों पर उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत 20-20 हजार रुपये के चालान की कार्रवाई की गई है।

Leave A Comment