Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



देहरादून : डीएम ने सुनीं शिकायतें, 108 शिकायतें हुई दर्ज

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 108 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अवैध कब्जे से सम्बन्धित प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त मनरेगा जॉब कार्ड का फर्जीवाड़ा, विद्युत पोल शिफ्टिंग, आपसी विवाद, धमकी, भारी वाहनों से क्षतिग्रस्त हो रही सड़क, विद्युत कनेक्शन, नाली खुलवाने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने केदारवाला में आयोजित चौपाल में विद्युत कनेक्शन दिलाने हेतु फरियादी फुरकाना तथा विद्युत पोल शिफ्ट करने की शिकायत पर उन्होंने विद्युत विभाग के  अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बालुवाला के दिव्यांग पंकज पुत्र अमीर चन्द्र तथा ऋषिकेश के मनोहर लाल अरोड़ा को व्हील चेयर दिलाने हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने मनरेगा फर्जी कार्ड की शिकायतों पर मुख्य विकास अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए। तथा गलज्वाड़ी एवं बिष्ट गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत पर उप जिलाधिकारी मसूरी एवं उप जिलाधिकारी सदर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त हो रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए निस्तारण करें तथा शिकायतकर्ता से भी दूरभाष पर वार्ता करते हुए अवगत करा दें। उन्होंने सभी एल1 अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे। जनुसनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरूणा अग्रवाल,अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम जगदीश लाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार उप्रेती, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोर्वधन सिंह सहित विद्युत, पेयजल, जल संस्थान, लोनिवि, सिंचाई आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Comment