Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



देहरादून : गढ़वाली फिल्म पधानी जी का प्रोमो हुआ लाॅंच

 

देहरादून। रिंग रोड स्थित सूचना विभाग में महानिदेशक सूचना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी द्वारा गढ़वाली फिल्म पधानी जी का प्रोमो लाॅंच किया। इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी एवं संयुक्त निदेशक नोड अधिकारी, उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद डाॅ. नितिन उपाध्याय सहित फिल्म से जुड़े कलाप्रेमी उपस्थित थे।
गढ़वाली फिल्म पथानी जी के प्रोमो लाॅच करते हुए महानिदेशक सूचना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का उद्देश्य है कि उत्तराखण्ड को देश-दुनिया के सामने एक बेस्ट फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया जाय। राज्य सरकार का पूरा प्रयास है कि फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के लिए सभी आधारभूत अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जाय। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने दो महत्वपूर्ण नीतियां लाई है, जिनमें सेवा सैक्टर नीति के तहत फिल्म उद्योग में उपयोग होने वाले उपकरणों एवं सेवाओं को शामिल किया गया है, जबकि दूसरी नीति-औद्योगिक नीति के अन्तर्गत फिल्म उद्योग के तहत फिल्म सिटी अथवा अन्य प्रकार के उद्योग आधारित कार्यों को शामिल किया गया है। श्री तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही नई फिल्म नीति लागू की जा रही है, जिसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, सरकार की अनुमति के बाद इसे लागू किया जायेगा। इसमें मुख्यमंत्री श्री धामी ने विशेष ध्यान रखा है कि क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित किया जाय, इसके लिए गढ़वाली, कुमाऊंनी फिल्मों को मिलने वाले अनुदान राशि में बढ़ोत्तरी करने का प्रस्ताव रखा गया है। फिल्म विकास परिषद का प्रयास है कि फिल्म सैक्टर से जुड़े लोगो, जैसे निर्माता-निर्देशक, कलाकारों, तकनीशियन एवं अन्य सेवा प्रदाता लोगो की एक डायरेक्टरी प्रकाशित की जाय। श्री तिवारी ने कहा कि राज्य की क्षेत्रीय बोलीध्भाषा की फिल्मों के प्रोत्साहन के प्रति राज्य सरकार द्वारा हर संभव कदम उठाये जा रहे है। इस अवसर पर माहेश्वरी फिल्म्स के प्रोपराइटर और पधानी जी फिल्म के निर्देशक अशोक चैहान (आशु) ने बताया कि इससे पहले वह और उनकी टीम कई फिल्मों और वीडियो एल्बम पर काम कर चुकी है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने फिल्म बटोई, औंसी की रात, जुन्याली रात, जन्मू कू साथ, गंगा का मैती गढ़वाली, सात फेरों का सातों बचन, गढ़ गौरव, विक्रम बेताल (गढ़वाली), फिर ऐगे याद तेरी (कुमाउंनी), जिसमें कि विगत वर्ष की सूपर हिट फिल्म ‘‘खैरी का दिन’’ भी सम्मिलित है। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी एवं पूर्व दायित्वधारी घन्ना भाई, पूर्व सदस्य फिल्म विकास परिषद चन्द्रवीर गायत्री, वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल, गायिका पूनम सती, प्रशांत गगोडिया, मिनी उनियाल, गौरव गैरोला, शिवानी भंडारी, सत्येश्वरी भट्ट, पुन्नू गुसाईं, रमेश रावत, रीता भंडारी सहित अन्य फिल्म से जुड़े अन्य कलाकार भी आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment