Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



देहरादून की देवांगना चौहान को मिला रेडियो में उत्कृष्ट योगदान का पुरस्कार

देहरादून। शहर की जानी-मानी रेडियो जॉकी और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर देवांगना चौहान को मुंबई में आयोजित रेडियो अड्डा एक्सीलेंस अवार्ड्स 2022 समारोह में रेडियो में उत्कृष्ट योगदान के पुरस्कार से हाल ही मे नवाजा गया। उन्हें प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री फ्लोरा सैनी, भारतीय टेलीविजन निर्माता निवेदिता बासु और ऑल इंडिया आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष रेखा गौर द्वारा सम्मानित किया गया। अपनी उपलब्धि के बारे में बात करते हुए, देवांगना ने कहा, ष्मैं मुंबई में रेडियो अड्डा एक्सीलेंस अवार्ड्स 2022 में अपने राज्य उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। मैं इस उपलब्धि को सभी उत्तराखंड वासियों को समर्पित करती हूं, जिन्होंने मुझे आरजे बनने के शुरुआती दिनों से ही अपार स्नेह दिया है और मुझे आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।
समारोह का आयोजन दिलीप सिंह और ऑल इंडिया आर्टिस्ट्स एसोसिएशन, शिमला के सहयोग से किया गया था। इस अवसर पर मनोरंजन, मीडिया, सामाजिक कार्य, आतिथ्य, स्वास्थ्य देखभाल, रियल एस्टेट, उद्यमिता, सौंदर्य और कल्याण, कृषि और शिक्षा सहित विभिन्न श्रेणियों में कई हस्तियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह के दौरान देवांगना के साथ, अभिनेता यशपाल शर्मा, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, अभिनेता और कॉमेडियन आसिफ शेख, स्टैंड-अप कॉमेडियन सुनील पाल और वीआईपी सहित कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। देवांगना चौहान, जिन्हें आरजे देवांगना और भौकली लड़की के नाम से भी जाना जाता है, एक लोकप्रिय रेडियो जॉकी, एमसी, डिजिटल शो होस्ट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टेलीविजन सेलिब्रिटी हैं। अपने करियर के दौरान, उन्होंने शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अनिल कपूर, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, इरफान खान सहित कई लोकप्रिय हस्तियों के साथ साक्षात्कार और बातचीत की है। उन्होंने अमित शाह और वसुंधरा राजे सहित जाने माने कई राजनेताओं के साथ कई राजनीतिक कार्यक्रमों की मेजबानी भी की है। देवांगना एमटीवी के ट्रैवल रियलिटी शो ड्राइव विद नैनो सीजन 3 की विजेता रहीं हैं। उन्होंने सोनी टीवी के कार्यक्रम धड़कन जिंदगी की में डॉ. देवांगना मिश्रा की प्रमुख भूमिका भी निभाई है।
——————————

Leave A Comment