Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



देहरादून की पुष्पा मुंजियाल ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति

 

देहरादून। राजधानी देहरादून की नेहरू कॉलोनी डालनवाला की रहने वाली पुष्पा मुंजियाल ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी है। इसको लेकर महिला ने देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा भी पेश किया है। पुष्पा का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से अत्यंत प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर अपनी सर्वाेच्च कुर्बानी दी है। देहरादून की नेहरू कॉलोनी की रहने वाली मेघराज की पुत्री पुष्पा ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी है। इस बात की जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंपा गया है। वहीं, पुष्पा का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से अत्यंत प्रभावित हैं। गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर अपनी सर्वाेच्च कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि इस देश की एकता और अखंडता के लिए गांधी परिवार ने अपने प्राणों की आहुति दी है। पुष्पा ने न्यायालय में अपनी संपत्ति की जानकारी दी। पुष्पा मुंजियाल के पास संपत्ति में 50 लाख की एफडी और 10 तोला सोना भी शामिल है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रभावित पुष्पा ने उनको अपनी इस संपत्ति का वारिस बनाया है। पूर्ण विवरण देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे बाद मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंपा जाए।

Leave A Comment