Breaking News:

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026



देहरादून : मैत्री मैच में सचिवालय क्रिकेट क्लब को मिली 4 रन की शानदार जीत

 

 

मैच के मैन ऑफ द मैच टिकराज रहे

“अपने सपने” संस्था के जरूरतमंद बच्चे हुए सम्मानित

देहरादून | आज सचिवालय क्रिकेट क्लब एवं वाई.सी.सी 11 (मीडिया इलेवन) के बीच दून बलूनी क्रिकेट ग्राउंड में 22-22 ओवरों का एक मैत्री मैच खेला गया। सचिवालय क्रिकेट क्लब के कप्तान अनुज चमोली द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया गया। सचिवालय की टीम 20.3 ओवर मे 157 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से संदीप बिष्ट ने 29,दिवाकर ने 25,विनोद ने 16,नूर-मनोज ने 14 और अनिल काला जी ने 11 रन बनाएं । वाई.सी.सी 11 की ओर से सुरेंद्र डसीला ने 4 और अभय के 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाई.सी.सी 11 की टीम 153 रनों पर ऑल आउट हो गई। मनीष ने 63, साकेत ने 40, हर्ष ने 17 और अभय ने 14 रन बनाए। सचिवालय की ओर से टिक राज और राजेंद्र रतूड़ी ने तीन-तीन विकेट लिए और अनुज चमोली ने एक विकेट लिया। इस तरह सचिवालय ने यह मैच 4 रन से जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच टिकराज रहे।

अपने सपने संस्था के असहाय एंव जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा में मदद के लिए क्लब ने बढाया हाथ

आज के मैच का विशेष आकर्षण “अपने सपने” संस्था के संस्थापक अरूण कुमार एवं जरूरतमंद बच्चे रहे जिन्होंने हाल ही में उतराखंड बोर्ड से दसवीं/ बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अपने सपने संस्था जरूरतमंद/असहाय बच्चों को मुफ्त में पढ़ाई-लिखाई के साथ साथ ऐसे बच्चों की शिक्षा रुके नही इसलिए इन बच्चों के परिवार की भी मदद संकट के समय मे मेडिकल एवं राशन के रूप में करती आ रही है | सचिवालय क्लब द्वारा इन जरूरतमंद/वंचित एवं मेधावी बच्चों को बोर्ड मे अच्छे नंबरों से पास होने के लिए 1-1 ट्रॉफी और ₹500- 500 नगद पुरस्कार प्रदान किया। अनिल काला द्वारा संस्था के बच्चों के लिए 5000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया और नरेंद्र चंद द्वारा 2000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। सचिवालय क्रिकेट क्लब इन होनहार बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Leave A Comment