Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



देहरादून : मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों पर चालान की कार्यवाही

 

देहरादून। कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार के द्वारा नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलाधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को जनपद में मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ताई से पालन करवाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन ना करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर चालान की कार्यवाही की गई तथा इसकी पुनरावृत्ति होने पर निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप कार्यवाही किए जाने की भी चेतावनी दी गई। इसी क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट  कुश्म चैहान द्वारा जनपद के आशारोड़ी चैक पोस्ट, आईएसबीटी पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान किए गए तथा बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करने के निर्देश दिए। नगर मजिस्ट्रेट ने आशारोड़ी चैक पोस्ट पर जनपद में प्रवेश करने वाले वाहनों को भी पुलिस की मदद से रोका गया तथा जिन लोगों द्वारा वाहनों में मास्क नहीं पहने थे, उनके चालान किए गए। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा नगर क्षेत्रान्र्तगत पुलिस के सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाते हुए मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उपजिला मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुवांटा द्वारा पल्टन बाजार एवं एजीएम रेलवे विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाते हुए मास्क का प्रयोग एवं सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान आशारोड़ी एवं आईएसबीटी पर 62 लोगों के चालान किए गए तथा मास्क एवं सामाजिक दूरी का परिपालन कराये जाने हेतु अभियान गतिमान है। नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सतर्कता बरतने एवं एसओपी का पालन कराये जाने हेतु कार्यवाही एवं अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave A Comment