Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर

देहरादून। खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत (पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी, रेफरी एवं अंतरराष्ट्रीय कोच) ने बताया कि 6वें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 से 22 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय आयोजन में देशभर के 30 वर्ष से लेकर 90 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री शैलेन्द्र सिंह ने पत्र के माध्यम से उत्तराखंड इकाई को राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की जानकारी दी है।डॉ. रावत ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय खेलों में फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, नेटबॉल, शूटिंग, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन एवं तैराकी सहित कुल 10 खेलों की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। इनमें देशभर से पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड के मास्टर्स खिलाड़ियों ने लगातार हासिल की उपलब्धियाँ डॉ. रावत ने बताया कि वर्ष 2021 से उत्तराखंड के मास्टर्स खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। फुटबॉल एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अर्जित किए हैं।उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

3 नवंबर से शुरू होगा पंजीकरण

डॉ. रावत ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए 3 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक पंजीकरण प्रक्रिया चलेगी। इच्छुक खिलाड़ी पंजीकरण एवं विस्तृत जानकारी के लिए व्हाट्सऐप नंबर 9319895526 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को ट्रैक सूट एवं टीम ड्रेस उपलब्ध कराई जाएगी।

21 अक्टूबर से पवेलियन ग्राउंड में शुरू होगा प्रशिक्षण शिविर

राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर 21 अक्टूबर से देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से 8:30 बजे तक अभ्यास एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
डॉ. रावत ने बताया कि खिलाड़ियों की तैयारी एवं प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी तथा 10 नवंबर को चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
चयनित खिलाड़ियों के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
पूर्व खिलाड़ियों को दोबारा खेल मैदान से जोड़ने की पहल
डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोना काल के बाद उन्होंने 30 से 90 वर्ष तक की आयु के पूर्व खिलाड़ियों को दोबारा खेल मैदान से जोड़ने का अभियान शुरू किया। ऐसे अनेक पूर्व खिलाड़ी पारिवारिक जिम्मेदारियों, नौकरी एवं अन्य व्यस्तताओं के कारण खेलों से दूर हो गए थे और लंबे समय से घर पर रह रहे थे। उन्होंने बताया कि कई पूर्व खिलाड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण भी सक्रिय खेल जीवन से दूर हो गए थे। ऐसे खिलाड़ियों को खेलों के माध्यम से सक्रिय जीवनशैली अपनाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसी उद्देश्य से वर्ष 2021 में खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड की स्थापना की गई। संस्था द्वारा पूर्व खिलाड़ियों को दोबारा खेलों से जोड़ने, नियमित खेल गतिविधियों के लिए प्रेरित करने तथा समाज में खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। डॉ. रावत ने कहा कि पिछले पाँच वर्षों में हजारों खिलाड़ी इस अभियान से जुड़े हैं। खेलों से जुड़कर मास्टर्स खिलाड़ी अपने स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक हुए हैं तथा सक्रिय जीवनशैली अपना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मास्टर्स खिलाड़ी आज अपने बचपन के खेल जीवन को दोबारा जी रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका खेल के प्रति उत्साह और जुनून समाज के लिए प्रेरणादायी है। वे स्वयं को सक्रिय और स्वस्थ रखने के साथ-साथ अपने अनुभव एवं ऊर्जा से आने वाली युवा पीढ़ी को भी खेलों के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। डॉ. रावत ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक जीवन जीने का माध्यम भी है। मास्टर्स खिलाड़ियों का यह अभियान उम्र की सीमाओं को पीछे छोड़ते हुए खेलों के माध्यम से समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संदेश दे रहा है।

Leave A Comment