Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



डीजी लॉकर से मिलेंगी मेडिकल छात्रों को डिग्रियां

 

देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग की तर्ज पर अब प्रदेश के राजकीय मेडिकल शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्रों के शैक्षिक प्रमाण पत्र डीजी लॉकर पर उपलब्ध रहेंगे। उत्तराखंड मेडिकल विश्वविद्यालय प्रशासन को इस संबंध में शीघ्र डीजी लॉकर की स्थापना के निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे की सभी राजकीय चिकित्सा इकाईयां एक रंग में नजर आयेंगी, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को एक कलर कोड निर्धारित करने को कहा गया है। वहीं स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का अलग कैडर तैयार करने को शीघ्र कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जायेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यमुना कलोनी स्थित शासकीय आवास में विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग की भांति अब राजकीय मेडिकल शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी शैक्षिक प्रमाण पत्र डीजी लॉकर के माध्यम से मिलेंगे, ताकि मेडिकल छात्र अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र जरूरत के अनुसार कभी भी डाउनलोड कर सके। इस संबंध में उत्तराखंड मेडिकल विश्वविद्यालय प्रशासन को शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा का डिजिटलीकरण करते हुये राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं नर्सिंग कॉलेजों को ई-ग्रंथालय पोर्टल से जोड़ा जायेगा, ताकि मेडिकल के छात्र-छात्राओं को किताबों की कमी से न जूझना पड़े। उन्होंने बताया कि ई-ग्रंथालय पोर्टल पर छात्र-छात्राओं को कोर्स बुक के साथ-साथ विभिन्न मेडिकल संबंधी विषयों के रिसर्च पेपर भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। साथ ही छात्रों को देश-विदेश के मेडिकल कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के पुस्तकालयों से भी जुडने का अवसर मिलेगा। डा. रावत ने बताया कि सूबे में नये नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना के लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र भूमि चयन करने एवं मेडिकल कॉलेजों में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा गया है। विभागीय मंत्री ने बताया कि सूबे के समस्त राजकीय चिकित्सालयों में एक कलर कोड लागू किया जायेगा ताकि सभी चिकित्सा इकाईयों में एकरूपता देखने को मिल सके। इसके साथ ही सभी राजकीय चिकित्सा इकाईयों एवं मेडिकल कॉलेजों में रोगी पंजीकरण शुल्क की दर एक समान की जायेगी, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि सूबे में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के दृष्टिगत विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिये अलग से कैडर तैयार किया जायेगा, जिसका प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में रखा जायेगा। बैठक में नर्सिंग स्टॉफ की वर्षवार भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने, एनएचएम के तहत जनपदों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने, राजकीय मेडिकल कॉलेजों से स्वास्थ्य विभाग को वापस किये गये कार्मिकों के शीघ्र समायोजन करने, क्रिटिकल यूनिट हेतु भूमि चयन व निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं। इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य आर. राजेश कुमार, अपर सचिव अरूणेन्द्र सिंह चैहान, अमनदीप कौर, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, प्रभारी महानिदेशक डा. भारती राणा, निदेशक एनएचएम डा. सरोज नैथानी, निदेशक स्वास्थ्य डा. सुनीता टम्टा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Comment