Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



धामी सरकार को लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का बड़ा बयान , जानिए खबर

देहरादून। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि विकास कार्य और उपलब्धियों के मामले मे जब श्रेष्ठ का जिक्र आता है तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम देश मे शीर्ष स्थान पर आता हैं। उन्होंने कांग्रेस की स्वाभिमान यात्रा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वह किसके स्वाभिमान के लिए यात्रा निकाल रही है उसे साफ करना चाहिए। आपदा प्रबंधन की स्थिति और राहत कार्यों का जायजा लेने उत्तराखंड पहुंचे प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जब भी बेहतर कार्य करने वाले सीएम की चर्चा होती है तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शीर्ष स्थान पर है। ऐसा उन्होंने अपने सेवा कार्य और समर्पित भाव से साबित किया है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय भी वह बेहतर तरीके से कार्यों को अंजाम देकर हर व्यक्ति को राहत पहुंचा रहे है। सरकार संगठन के मध्य बेहतर तालमेल से जिस तरह राहत कार्य संचालित हो रहे है उससे वह संतुष्ट है।
गौतम ने कांग्रेस की स्वाभिमान यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे साफ करना चाहिए कि वह अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए यात्रा निकाल रही है या उत्राखंड के लोगों के लिए। उत्तराखंड के लोग इस समय आपदा से जूझ रहे है और हम उनकी जान माल की हिफाजत के लिए लड़ रहे है। उन्हे इससे कोई मतलब नही है, लेकिन जनता सब जानती है और वह अवसरवादी लोगों को सहन करने वाली नही है।
उन्होंने आपदा की स्थिति और प्रबंधन को लेकर पार्टी विधायकों एवं पार्टी पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। पार्टी मुख्यालय से इस वर्चुअल बैठक मे गौतम ने पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को सेवा परमो धर्म के भाव से काम करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा, प्रशासन अपने स्तर से आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के कार्यों को अंजाम दे ही रहा है, हमे भी सेवा भाव से व्यक्तिगत और स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से पीड़ित की जरूरतों को पूरा करने और राहत कार्यों में लगी ऐजेंसियों की मदद करनी है।

Leave A Comment