Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



धामी सरकार ने पीआरडी जवानों को दी बड़ी सौगात, जानिए खबर

 

देहरादून। सरकार ने पीआरडी जवानों को बड़ी सौगात दी है। अब पीआरडी में 30 प्रतिशत महिलाएं होंगी। प्रांतीय रक्षक दल के प्रांतीय मुख्यालय में पहली बार मनाए गए स्थापना दिवस कार्यक्रम में विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार मृतक आश्रितों को नौकरी और आर्थिक सहायता देेगी, जबकि कॉरपस फंड को 50 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया जाएगा। आयु 50 साल से बढ़ाकर 60 साल करने के साथ ही कोविडकाल में ड्यूटी करने वालों को छह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, महिला पीआरडी जवानों को मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। प्रांतीय रक्षक दल के प्रांतीय मुख्यालय में विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। कहा कि अगले स्थापना दिवस तक मृतक आश्रितों के लिए नौकरी की व्यवस्था कर दी जाएगी। कहा कि पीआरडी जवानों को तीन सौ दिन का रोजगार मिलेगा। कैबिनेट में भी यह प्रस्ताव आ चुका है। 9,300 जवानों को आने वाले दिनों में यह रोजगार मिलेगा। विभागीय मंत्री ने कहा कि पीआरडी स्वयं सेवकों की अधिवर्षता आयु पर सहमति बन चुकी है। जल्द इस पर उचित निर्णय ले लिया जाएगा। महिला पीआरडी जवानों की संख्या 9,300 में से मात्र 600 है, जो बहुत कम है। सरकार ने महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया है। आने वाले समय में पीआरडी में कम से कम 30 प्रतिशत महिलाएं होंगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पीआरडी का लोगो और झंडा जारी किया। कहा कि पीआरडी की स्थापना के 74 साल हो चुके हैं, लेकिन राज्य गठन के बाद पहली बार उसका स्थापना दिवस मनाया गया। इससे पहले मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, निदेशक जितेंद्र सोनकर, अपर निदेशक आरसी डिमरी, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उप निदेशक शक्ति सिंह, एसके जयराज, सहायक समादेष्टा नीरज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment