Breaking News:

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026



रूद्रपुर : डीएम पन्त ने की सड़क निर्माण कार्यां की समीक्षा

 

रूद्रपुर | सड़क निर्माण कार्यों से जुड़े सभी अभियंता सुनिश्चित करें कि जनपद में यात्राऐं सुगम व सुरक्षित हों। यह निर्देश जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने गुरूवार की देर सायं कलैक्ट्रेट सभागार में सड़क निर्माण कार्यां की समीक्षा करते हुए पीडी एनएचएआई, एनएच को दिये। जिलाधिकारी पन्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में यात्रियों का सफर सुगम व सुरक्षित हो तथा बाहर से आने वाले यात्रियों को सुःखद यात्रा का अनुभव हो और वे जनपद से अच्छी यादें लेकर जायें। उन्होंने सड़कों को प्राथमिकता से गड्डा मुक्त करने तथा निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली क्षम्य नहीं होगी। पन्त ने गदरपुर बाईपास निर्माण कार्य के लिए डेडलाइन देते हुए दिसम्बर माह के अन्त तक पूर्ण करने के कड़े निर्देश पीडी एनएचएआई रूद्रपुर को दिये। उन्होंने गदरपुर बाईपास के साथ ही जनपद के अन्तर्गत सभी डिवीजनों में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन फोटोग्राफ्स सहित उपलब्ध कराने के निर्देश सभी परियोजना निदेशकों को दिये। उन्होंने पीडी एनएचएआई रूद्रपुर की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने रामपुर-काठगोदाम निर्माण कार्यों में भी धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाकर पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी पन्त ने जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि भविष्य में एनएचएआई लापरवाही के कारण दुर्घटना प्रकाश में आने पर सम्बन्धित के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने खटीमा बाईपास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। पन्त ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों को गड्डा मुक्त रखा जाये तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाकर पूर्ण किया जाये और निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने निर्माण कार्यों को समयबद्धता व गुणवत्ता से पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी डाॅ.ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, विवेक राॅय, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, ओसी कलैक्ट्रेट नरेश दुर्गापाल, प्रबन्धक एनएचएआई नजीबाबाद पीएस पाण्डे, पीडी एनएचएआई नजीबाबाद बीपी पाठक, पीडी एनएचएआई योगेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment