Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



दो कांवड़िए डूबे, तलाश जारी

 

रुड़की। हरिद्वार से जल लेकर आ रहा एक कांवड़ यात्री कांवड़ समेत गंग नहर में कूद गया। आनन-फानन में उसके साथ चल रहा उसका साथी भी उसे बचाने के चक्कर में गंगनहर में डूब गया। घटना को लेकर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस के गोताखोरों ने घंटों तक इनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात दो कांवड़ यात्री कांवड़ लेकर रुड़की की तरफ आ रहे थे। दोनों कांवड़ यात्री दोस्त थे। जैसे ही दोनों कलियर के धनोरी में नीले पुल के पास पहुंचे तो अचानक ही इनमें से एक कांवड़ यात्री ने कांवड़ समेत गंग नहर में छलांग लगा दी। उसे गंग नहर में कूदते देख साथी हक्का-बक्का रह गया। साथी के गंगनहर में कूदने पर दूसरे कांवड़ यात्री ने शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के कांवड़ यात्री भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान साथी को बचाने के चक्कर में दूसरे कांवड़ यात्री ने भी गंगनहर में छलांग लगा दी। दूसरा कांवड़ यात्री भी गंगनहर में डूब कर लापता हो गया। सूचना मिलते ही कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जल पुलिस के गोताखोरो ने दोनों यात्रियों को बचाने के लिए घंटों तक गंगनहर खंगाली, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।
एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि गंगनहर में कूदने वाले कावंड़ यात्रियों के बारे में अभी पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। दोनों कांवड़ यात्री कहां के थे। उनके नाम और पते की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही कांवड़ यात्री गंग नहर में कूदने की वजह भी पता नहीं चल पाई है।

Leave A Comment