Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



दुःखद : गुलदार का निवाला बनी बच्ची का शव बरामद

पिथौरागढ़। बेड़ीनाग विकासखण्ड के चचरेत ग्राम पंचायत में आंगन में खेल रही जिस चार साल की बच्ची को गुलदार उठा ले गया था उसका शव पुलिस व वन विभाग द्वारा घर से 200 मीटर दूर जंगल से बरामद कर लिया गया है। अब वन विभाग द्वारा क्षेत्र में पिंजरा लगाये जाने की बात कही जा रही है। जबकि एक वर्ष पहले भी इसी गांव से गुलदार एक बच्ची को अपना निवाला बना चुका है। बता दें कि बीती शाम लगभग सात बजे ग्राम पंचायत चचरेत के कलेत तोक में शंकर दत्त और हेमा देवी की चार साल की बच्ची अपने आंगन में खेल रही थी। इस दौरान गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। माता पिता जब तक कुछ समझ पाते गुलदार बच्ची को जबड़ो में उठाकर जंगल की ओर भाग निकला। अचानक हुए हमले से घबराये माता पिता शोर मचाते हुए जंगल की ओर भागे लेकिन अंधेरा व बारिश होने की वजह से गुलदार व बच्ची का कहीं पता नहीं चला। हो हल्ला सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे व मामले की जानकारी वन विभाग तथा पुलिस को दी गयी। जिस पर वन विभाग व पुलिस की टीमों द्वारा मौके पर पहुंच कर बच्ची की तलाश शुरू की गयी लेकिन देर रात तक बच्ची का कहीं पता नहीं चल सका। आज सुबह एक बार फिर वन विभाग व पुलिस की टीमों द्वारा जब बच्ची की खोजबीन शुरू की गयी तो बच्ची का अधखाया शव घर से दो सौ मीटर की दूरी में जगंल में बरामद हुआ। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में पिंजरा लगाया जायेगा। जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि एक वर्ष पूर्व भी गुलदार क्षेत्र में एक बच्ची को अपना निवाला बना चुका है।

Leave A Comment