Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



दुःखद : मधुमक्खियों के हमले से बच्चे की मौत

 

चंपावत। चंपावत में पड़ोस के गांव में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे परिवार पर जंगल में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। वह जंगल में खाई में पड़ा मिला। कोटकेंद्री के गणेश राम का परिवार जंगल के रास्ते पड़ोस के गांव बांस बरकूम जा रहा था। बताया जा रहा है कि वहां गणेश के साले की शादी थी। रास्ते में अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। गणेश राम और उसकी पत्नी पार्वती छह महीने की बेटी को लेकर किसी तरह बच निकले लेकिन 19 साल का भतीजा मनोज उनके ढाई साल के बेटे कार्तिक को लेकर दूसरी दिशा की ओर भाग गया। मधुमक्खियां पीछे पड़ीं तो वह कार्तिक को जंगल में छोड़कर एसएसबी की खेत ब्यूरी बीओपी पहुंच गया। वहां वह बेहोश हो गया। उप जिला अस्पताल में इलाज के बाद देर शाम होश आने पर उसने कार्तिक के बारे में बताया तो अफरातफरी मच गई। परिजनों के साथ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम फौरन रेस्क्यू में जुट गई। जंगल में खोजने के बाद कार्तिक एक खाई में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. हेमंत का कहना है कि बच्चे को मधुमक्खियों ने काटा था। इसके अलावा उसके सिर पर भी चोट थी। मधुमक्खियों के हमले से जान गंवाने वाले कार्तिक के जंगल में छूटे होने का समय पर पता चल जाता तो उसकी जान नहीं जाती। घायल मनोज के बेहोश होने के साथ ही परिजनों को भी इसका आभास नहीं था कि कार्तिक जंगल में छूटा हो सकता है। मनोज के अस्पताल में होने से परिजन मान रहे थे कि वह कार्तिक को गांव में ही या फिर किसी के पास सुरक्षित छोड़ गया होगा। होश आने पर जब मनोज ने कार्तिक के जंगल में होने की बात बताई तो सभी सन्न रह गए।

Leave A Comment