Breaking News:

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026



फुटबाल प्रतियोगिता : गोरखा ब्रिगेड एफ सी की टीम ने जीता खिताब

 

बेस्ट गोल कीपर ऑफ़ द टूर्नामेंट विवेक को दिया गया वही बेस्ट प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट उस्मान, बेस्ट गोल स्कोरर ऑफ़ द टूर्नामेंट मानव रावत को दिया गया

देहरादून | डौडूपलिंग फुटबाल क्लब देहरादून द्वारा आयोजित स्वर्गीय गुंघथंग टुसूलट्रिम 45वॉ एनिवर्सरी जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट 2023 का फाइनल मैच खेल गया |।हाई वोल्टेज फाइनल मैच जो ढाई घंटे चला | खचा खच भरे फुटबाल ग्राउंड मे, कई वर्षो के बाद दर्शकों से भरा हुजूम देखने को मिला, गोरखा ब्रिगेड एफ सी और ठकुरी एफ सी के बीच फाइनल मैच खेला गया | चीफ नेशनल रेफरी विरेन्द्र सिंह रावत ने किक ऑफ़ की सिटी बजाई गोरखा ब्रिगेड के नेशनल खिलाड़ियों से सुसज्जित टीम ने आक्रमक रूप दिखाया 9 मिनट मे तेज तरार फॉरवर्ड मानव रावत ने बेहतरीन गोल मारकर दर्शकों की वाही वाही लूटी पहले हाफ के समाप्त होते ही गोरखा बिरगेड 1-0 की बढ़त बनाई हुए थी सेकंड हाफ सुरु होते ही ठकुरी एफ सी ने शानदार वापसी की और गोरखा टीम पर बाल से कई प्रहार किये लेकिन बेहतरीन डिफेंनडर और गोल कीपर ने कई बेहतरीन बचाव किये मैच इंजरी टाइम तक गया और इंजरी टाइम के अंतिम समय मे गोरखा बिरगेड के डिफेंडर ने बड़ी गलती कर दी पेनल्टी एरिया के अंदर हेंड बोल कर दिया और चीफ नेशनल रेफरी ने तुरंत पेनल्टी दे डाली ठकुरी को मौका मिला वापस आने का, पेनल्टी मारी ठकुरी के राकेश ने 90+5 मिनट मे गोल कर दिया,90 मिनट और इंजरी टाइम के बाद एक्स्ट्रा टाइम मैच खिलाया गया उसमे भी कोई रिजल्ट नही निकला दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर रही फिर पेनल्टी किक का सहारा लिया गया जिसमे गोरखा बिरगेड की तरफ से भूपेश, सलमान, यश, मोनू, ऋषि सभी ने गोल मारा | ठकुरी की तरफ से राकेश, अमन, तुषार, मयूर ने गोल मारा और रोहित ने गोल बहार मार दी | जिसके कारण गोरखा ब्रिगेड 6-5 से विजयी हुई |
बेस्ट गोल कीपर ऑफ़ द टूर्नामेंट गोरखा ब्रिगेड के विवेक को दिया गया,बेस्ट प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट उस्मान को, बेस्ट गोल स्कोरर ऑफ़ द टूर्नामेंट मानव रावत को दिया गया | विजेता टीम को 50,000 का नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी से और उपविजेता टीम को 30,000 का नगद पुरुस्कार और ट्रॉफी से तिब्बत्तन परिवार के अधिकारीयों के द्वारा नवाजा गया | बेहतरीन मैच खिलाने पर तिब्बतन परिवार के अधिकारीयों ने चीफ रेफरी विरेन्द्र सिंह रावत को सम्मानित किया और जून माह मे हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला मे इंटरनेशनल फुटबाल खिलाने पर भी सम्मानित किया, और बधाई दी की विरेन्द्र सिंह रावत ने रेफरी और कोच की भूमिका निभा कर 25 साल कम्प्लीट किये जिसमे उन्होंने अभी तक रेफरी होते हुवे 25 सालों मे 8000 से ऊपर जिला, स्टेट, स्कूल, नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के मैच खिलाये है और फुटबाल कोचिंग से 25 सालों मे 27000 से ऊपर खिलाडी, कोच और रेफरी का उज्जवल भविष्य बनाया है, देहरादून के क्लेमनटाउन के टी एन एम एफ स्कूल ग्राउंड मे आयोजित किया गया था जिसमे जिले की बेहतरीन 12 टीम प्रतिभाग कर रही है | ग्रुप ए मे रायपुर इलेवन, डेकलिंग एफ सी, डी एस ए , ग्रुप बी मे दून वेली एफ सी, प्रेरणा एफ सी, आई पी एफ एफ सी, ग्रुप सी मे हिमालयन एफ सी, गोरखा ब्रिगेड एफ सी, पोंटा एफ सी, ग्रुप डी मे डी एफ सी, ठकुरी एफ सी, नई बस्ती एफ सी | टूर्नामेंट के टेक्निकल एडवाइजर / चीफ रेफरी डॉक्टर विरेन्द्र सिंह रावत, नेशनल रेफरी सुरेन्द्र रावत, राजेंद्र पहाड़ी, राजेश खत्री, हर्षित, मैच कमीशनर तेजेंद्र गुरुंग, चीफ कोर्डिनेटर देवाशीष,, मैच इंस्पेक्टर संजय गुसाई, पूर्व इंटरनेशनल खिलाडी तामदिन और समस्त तिब्बत परिवार मौजूद रहा, महत्वपूर्ण सहयोग उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन का रहा |

Leave A Comment