Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



घर में ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम की छापेमारी से घबराए मकान मालिक की मौत

 

ऋषिकेश। ऋषिकेश के एक घर में ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम की छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मकान मालिक बेहोश हो गया। आनन-फानन परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने विजिलेंस की टीम पर कार्रवाई के दौरान मकान मालिक के साथ धक्का-मुक्की और धमकाने का आरोप लगाया है। बुधवार दोपहर जाटव बस्ती में बिजली चोरी पकड़ने के लिए विजिलेंस की टीम छापेमारी की कार्रवाई कर रही थी। टीम बिजली कनेक्शन की जांच के लिए गली नंबर 10 में सोनू जाटव (40) पुत्र श्यामसुंदर के घर पहुंची। टीम को देखते ही परिवार में हड़कंप मच गया। इस दौरान सोनू जाटव अचानक बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। सोनू के बेहोश होते ही परिजनों की चीख पुकार सुन विजिलेंस की टीम मौके से भाग खड़ी हुई। परिजन और स्थानीय लोग उनको एसपीएस राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां चिकित्सकों ने बताया कि सोनू की मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजन सोनू के शव को वापस घर लेकर लौट गए। विजिलेंस टीम के अधिकारियों के सोनू के साथ धक्का मुक्की करने और धमकाने के कारण उसको हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान स्थानीय नेता रविंद्र बिरला भी मौके पर आ गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन और स्थानीय लोग नहीं माने।पुलिस ने किसी तरह परिजन और स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया। इसके बाद रविंद्र बिरला की अगुवाई में परिजन सहित बस्ती के लोग कोतवाली पहुंचे। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस से विजिलेंस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। परिजनों और स्थानीय लोगों ने कहा कि मृतक के परिवार को मुआवजा भी मिलना चाहिए। वरिष्ठ उपनिरीक्षक दर्शन प्रसाद काला ने परिजनों और लोगों को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग वापस लौट गए।

Leave A Comment