Breaking News:

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026



ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत

 

 

देहरादून। आज महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रिवरेन पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवँ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं इस दौरान कार्यक्रम में सहयोग करते हुए ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने स्कूली बच्चों को गाँधी जी व शास्त्री के बारे जानकारी देते हुए कहा कि हमे ऐसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। संस्था के बारे में बताते हुए डॉ. कपूर ने कहा कि उनकी संस्था गरीब बच्चों के लिए कार्य कर रही है व आगे भी बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
इस अवसर पर रिवरेन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि गाँधी जी ने देशवासियों को सत्य व अहिंसा का पाठ पढ़ाया। हमें उनके जीवन से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि शास्त्री सच्चाई, सादगी व ईमानदारी की मिसाल थे। देशहित के लिए उनके द्वारा किये गये योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने के लिए शर्मा ने डॉ. अभिनव कपूर व उनकी टीम का आभार प्रकट किया। स्कूल के प्रबंधक मयंक भूषण शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमे सदैव एकता व अनुशासन में रहना चाहिए। विद्यालय की हिन्दी विषय की शिक्षिका रजनी ने स्कूल के बच्चों को उक्त दोनों महापुरुषों के बारे में जानकारी देते हुए गाँधी जी का पसंदीदा गाना रघुपति राघव राजा राम भी सिखाया। इस मौके पर संस्था के विजय राज ओझा, जसपाल खुराना आदि सदस्य मौजूद थे व स्कूल के पंकज अरोरा, उर्मिला जोशी, निशात, सुनीता डिमरी, नरेश, कौशल, ज़ेनब, सपना धीमान, आयेशा, सोनी, अंकित व रंजना आदि शिक्षक मौजूद थे।

Leave A Comment