Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



जरा हटके : गजराज परिवार का सभ्य रूप देखकर हर कोई उनका कायल

 

ऋषिकेश। वैसे तो हमेशा हाथी आबादी वाले क्षेत्रो में उत्पात मचाने के लिए मशहूर हैं। जिससे हमेशा दहशत का माहौल बनता है। रविवार सुबह ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओणी बैंड से तीन किलोमीटर आगे एक गज परिवार सड़क पार करने के लिए ट्रैफिक रुकने का इतंजार करते दिखाई दिया और जैसे ही ट्रैफिक रुका वह सड़क पार कर जंगल में चले गए। हाथियों की इस सभ्य हरकत को देखकर हर कोई उनका कायल होता नजर आया।।हालांकि हाईवे पर गज परिवार के आ धमकने से हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए दोनों और यातायात ठहर गया। गज परिवार हाईवे को पार कर खाई में उतरते हुए जंगल की ओर चला गया। गजराज परिवार की इस सभ्य गतिविधि को देखकर हर कोई रोमांचित हो गया।
रविवार प्रातः करीब सात बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओणी बैंड से करीब तीन किलोमीटर आगे नरेंद्रनगर की ओर हाईवे के ऊपर चार हाथियों का झुंड नजर आया। इनमें दो वयस्क और दो गज शिशु शामिल थे। यह झुंड हाईवे पार करने की कोशिश में काफी देर तक सड़क के ऊपर ढलान पर खड़ा रहा।
ट्रैफिक होने के कारण काफी देर तक गज परिवार यही ठहरा रहा। जब दोनों और ट्रैफिक रुक गया, तब दोनों वयस्क हाथियों ने शिशुओं को अपने सुरक्षा घेरे में लेते हुए हाईवे को क्रॉस किया। जंगल की ओर खाई में उतरते हुए गज परिवार ढालवाला जंगल में दाखिल हो गया। इस बीच राहगीरों में हड़कंप मचा रहा। इतने ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र में गज परिवार की आमद से हर कोई अचरज में था। कुछ लोग ने विभाग को भी इसकी सूचना दी। वहीं ऋषिकेश नरेंद्र नगर क्षेत्र में अगले 25 से 28 मई तक जी 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए इस क्षेत्र में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी रूट से जी 20 शिखर सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों को गंगा आरती के लिए ऋषिकेश पहुंचना है। जिसके लिए इस मार्ग को भी दुरुस्त किया जा रहा है। मार्ग में दीवारों पर चित्रकारी की गई है। विभिन्न जगह पौधारोपण किया गया है। अब इस क्षेत्र में हाथी की आमद ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है।

Leave A Comment