Breaking News:

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहींः वाडिया -

Thursday, September 3, 2026

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए फाइनल में, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप: केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड का कांस्य पदक पर कब्जा -

Wednesday, September 2, 2026



जरा हटके : उत्तराखंड की महिलाओं में बढ़ रहा मोटापा

देहरादून। उत्तराखंड की महिलाओं में मोटापा बढ़ रहा है। पांच वर्ष पहले राज्य में 20.4 फीसदी महिलाएं ही मोटापे की शिकार थीं। अब यह संख्या बढ़कर 29.7 फीसदी तक जा पहुंची है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस)-5 की जारी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से बीते दिनों नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक,अधिकांश राज्यों में अधिक वजन या मोटापे की व्यापकता में बढ़ोतरी हुई है। बात उत्तराखंड की करें तो यहां एक चौथाई से अधिक महिलाएं मोटापा से ग्रसित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य की शहरी क्षेत्र की 39.1 प्रतिशत और ग्रामीण परिवेश में रहने वाली 25.4ः महिलाएं मौजूदा समय में ओवरवेट हैं। यह महिलाओं की कुल जनसंख्या का 29.7 प्रतिशत है। इसी तरह पुरुषों में भी मोटापा की समस्या बढ़ी है। शहरी क्षेत्र में रहने वाले 31.4 प्रतिशत और गांवों में रहने वाले 25 प्रतिशत पुरुष मोटापाग्रस्त हैं। बात कुल जनसंख्या की करें तो यह प्रदेश की पुरुष आबादी का 27.1 प्रतिशत है। पांच वर्ष पहले राज्य में कुल 17.7 प्रतिशत फीसदी पुरुष ही मोटापे से परेशान थे। अधिक वजन या मोटापा होने से जोड़ों और कार्टिलेज पर अतिरिक्त दबाव आता है। इससे ऑस्टियो आर्थराइटिस होने का खतरा बढ़ सकता है। मोटे लोगों को मेटाबोलिक सिंड्रोम के कारण कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, जो हृदय रोग, मधुमेह व हार्ट स्ट्रोक का जोखिम बढ़ा सकता है। मोटापे को अल्जाइमर रोग जैसे तंत्रिका संबंधी रोगों के कारक के रूप में भी शामिल किया गया है।

Leave A Comment