Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



जरा हटके : अलाव की लकड़ी को लेकर पालिका चेयरमैन और विधायक भिड़े

 

रुड़की। रुड़की की मंगलौर नगर पालिका में अलाव की लकड़ी को लेकर पालिका चेयरमैन और विधायक आपस में भिड़ गए। पहले विधायक और चेयरमैन के बीच गाली-गलौच, धक्कामुक्की हुई। इसके बाद समर्थक भी आपस में भिड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसी दौरान चेयरमैन पालिका के एक कमरे में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया। करीब 20 मिनट बाद सीओ पंकज गैरोला पुलिस बल के साथ पहुंचे और उन्हें आवास तक पहुंचाया। बुधवार देर शाम को नगरपालिका के ठेकेदार निर्वेश शर्मा ने पालिका में अलाव के लिए लकड़ी मंगाई थी। कुछ सभासदों ने पालिका अध्यक्ष से शिकायत की कि अलाव के लिए मंगाई गई लकड़ी गीली हैं। सूचना पर पालिका अध्यक्ष हाजी दिलशाद अली और उनके भाई डॉक्टर शमशाद अली पालिका पहुंच गए। ईओ मोहम्मद कामिल ने ठेकेदार और अध्यक्ष के बीच लकड़ी के विवाद को लेकर मामले की जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह को दी। उन्होंने तहसीलदार शालिनी मौर्य को मौके पर भेजा गया। तहसीलदार जांच कर पाती उससे पहले ही ठेकेदार ने मामले की जानकारी विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी को दे दी। सूचना पर शाम करीब साढ़े सात बजे विधायक भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद चेयरमैन व विधायक के बीच नोकझोंक होने लगी। तभी विधायक के किसी समर्थक ने लकड़ी चेयरमैन की ओर उछाल दी गई। इसके बाद विधायक और चेयरमैन भिड़ गए। ईओ मोहम्मद कामिल ने बताया कि मामले की जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को दी गई थी। इसके बाद तहसीलदार शालिनी मौर्य ने पहुंचकर जांच की। बताया कि तहसीलदार द्वारा अलाव के लिए मंगाई गई लकड़ी को सही पाया गया है। विधायक और चेयरमैन में करीब छह माह से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। विधायक ने दो माह पूर्व चेयरमैन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे और मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों से मामले की शिकायत की थी। वहीं विधायक समर्थकों द्वारा भी पालिका अध्यक्ष की शिकायत की गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने पालिका के निर्माण कार्यों के भुगतान पर रोक लगा दी थी। कभी पालिका चुनाव के दौरान विधायक सरवत करीम अंसारी ने ही चेयरमैन दिलशाद अली को जिताने में भूमिका निभाई थी। यही नहीं विधायक ने पार्टी लाइन से बाहर जाकर भी चेयरमैन को निर्दलीय चुनाव जिताया था। विधानसभा चुनाव में भी चेयरमैन और विधायक साथ-साथ थे लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि दूरिया बढ़ने लगीं।

Leave A Comment