Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



जरा हटके : इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के टॉप 10 कीर्तिमान

 

देहरादून/नई दिल्ली। भारत में अनोखी उपलब्धियों के अग्रणी प्रकाशन, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में पिछले दिनों शानदार उपलब्धियां दर्ज हुईं। कुछ दुर्लभ कीर्तिमानों का संकलन यहां प्रस्तुत है, जो अन्य लोगों को और भी कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित कर सकता है। सबसे ज्यादा लोगों द्वारा कुर्सी के सहारे सूर्य नमस्कार करवाने का कीर्तिमान वडोदरा के त्रिनेत्री योग केंद्र ने बनाया, जिसमें 350 लोगों ने हिस्सा लिया। पांच वर्षों में सबसे अधिक सुपर रैंडोनूर खिताब जीतने का रिकॉर्ड लुधियाना के साइकिल-प्रेमी डॉ. पवन ढींगरा (54) ने बनाया। उन्होंने मई 2017 से अक्टूबर 2022 तक 55,000 किमी की 142 बीआरएम (साइकलिंग) स्पर्धाओं में 31 सुपर रैंडोनूर खिताब जीते। किसी वॉकथॉन में सबसे अधिक संख्या में माताओं और बच्चों के भाग लेने का रिकॉर्ड इंदौर की आरती अवधेश माहेश्वरी (51) ने बनाया। चलो मम्मा वॉकथॉन नामक कार्यक्रम मदर्स डे के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था और इसमें 300 मां और बच्चे की जोड़ियों ने भाग लिया, जो तीन किमी तक पैदल चले। सबसे बड़ी गर्भवती महिला फैशन शो प्रतियोगिता का रिकॉर्ड किंडर हॉस्पिटल, कोच्चि द्वारा बनाया गया, जिसमें मातृत्व का जश्न मनाने के उद्देश्य से 100 गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया। भारत की पहली महिला इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बस का कीर्तिमान ग्रीनसेल मोबिलिटी प्रा. लि, दिल्लीध्मुंबई द्वारा बनाया गया, जब न्यूगो इलेक्ट्रिक बस महिला कर्मचारियों और 28 महिला यात्रियों के साथ कश्मीरी गेट आईएसबीटी दिल्ली से चल कर आगरा पहुंची। टिकाऊपन पर सबसे लंबे नॉन-स्टॉप लाइव रेडियो शो का रिकॉर्ड मानव रचना शैक्षणिक संस्थान, फरीदाबाद के रेडियो मानव रचना 107.8 एफएम द्वारा स्थापित किया गया। पांच आरजे ने 150 घंटे, 1 मिनट और 20 सेकंड का लाइव कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। सबसे अधिक किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने का रिकॉर्ड कोलकाता की वंदना गर्ग (39) ने बनाया। कार्यशाला का आयोजन श्याम गार्डन सलकिया बांधाघाट हावड़ा में किया गया, जिसमें 1675 लड़कियों ने हिस्सा लिया। ड्राइविंग के दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता का समर्थन करने का संकल्प लेने वाले अधिकतम लोगों का रिकॉर्ड कोयंबटूर की 5के कार केयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित किया गया। भगवान दत्तात्रेय के लिए महादत्ता यज्ञ करने के लिए 1111 हवन कुंडों का रिकॉर्ड अहमदनगर, महाराष्ट्र के जयशंकर सेवा मंडल द्वारा स्थापित किया गया। अंबेडकर की जयंती मनाने के लिए बनाए गए सबसे बड़े केक का रिकॉर्ड मुंबई की आधार बेरोजगार सेवा सहकारी संस्था लि. द्वारा बनाया गया। केक का वजन 132 किलो था और यह 16 फीट लंबा और 3 फीट चैड़ा था, जिसे चेंबूर ईस्ट के समाज मंदिर हॉल में प्रदर्शित किया गया।

Leave A Comment