Breaking News:

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026



जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च

 

देहरादून। उत्तराखंड के लोकसभा तथा राज्यसभा के वर्तमान सांसदों की आवंटित सांसद निधि की कुल धनराशि में जून 2026 तक केवल 18 प्रतिशत धनराशि ही खर्च हुई है। इसमें पूर्ण कार्यों तथा चल रहे कार्यों पर खर्च धनराशि शामिल हैं। सांसदों द्वारा प्रस्तावित 215 कार्य अधिकारियों ने स्वीकृत ही नहीं किये है तथा स्वीकृत कार्यों में से 154 जून 2026 तक प्रारंभ भी नहीं हुये है।  यह  खुलासा सांसद निधि के नोडल विभाग ग्राम्य विकास आयुक्त उत्तराखंड कार्यालय द्वारा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उददीन एडवोकेट को उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ। सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड के ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय से सांसद निधि खर्च सम्बन्धी सूचना चाही थी। जिसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी उपायुक्त प्रशासन, हेमन्ती गंुजियाल द्वारा अपने पत्रांक 319762 के साथ सांसद निधि खर्च के जून 2026 के विवरण की प्रति उपलब्ध करायी है। जिसमें जून 2026 के अंत तक की उत्तराखंड के लोक सभा सांसदों की सांसद निधि खर्च का विवरण दिया है। नदीम को उपलब्ध विवरण के अनुसार जून 2026 तक उत्तराखंड के कुल 8 सांसदों को 135.95 करोड़ की सांसद निधि आवंटित हुई है। इसमें 73.50 करोड़ 5 लोकसभा सांसदों तथा 62.45 करोड़ 3 राज्यसभा सांसदों को आवंटित हुई है। उत्तराखंड के सांसदों के वर्तमान कार्यकाल में पूर्ण कार्यों पर कुल 12.81 करोड़ तथा चल रहे अपूर्ण कार्यों पर जून 2026 तक कुल 11.31 करोड़ की धनराशि खर्च हुई है जो कुल आवंटित धनराशि का 18 प्रतिशत है। इसमें लोेकसभा के 5 सांसदों की पूर्ण कार्यों पर 5.769 करोड़ तथा अपूर्ण तथा चल रहे कार्यों पर 1.90 करोड़ की धनराशि खर्च दर्शायी गयी है जो कुल आवंटित धनराशि की केवल 10 प्रतिशत है। राज्यसभा के 3 सांसदों की आवंटित निधि में से पूर्ण कार्यों पर खर्च 7.04 करोड़ तथा चल रहे कार्यों पर 9.41 करोड़ दर्शाया गया है जो कुल आवंटित निधि का 26 प्रतिशत है।
सांसद वार सांसद निधि खर्च के मामले में लोेकसभा सांसदों में सर्वाधिक निधि 4.08 करोड़,  28 प्रतिशत  खर्च करने वाली टिहरी गढ़वाल सांसद श्रीमति माला राज लक्ष्मी शाह है। दूसरे स्थान पर  1.79 करोड़, 12 प्रतिशत  खर्च करने वाले उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट हैं । तीसरे स्थान पर 1.499 करोड़ 10 प्रतिशत  खर्च करने वाले हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत तथा चैथे स्थान पर  0.17 करोड़, 1 प्रतिशत  खर्च करने वाले अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा हैं।  गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की जून 2026 तक सांसद निधि शून्य खर्च  दर्शायी गयी है।
राज्यसभा सांसदों में सर्वाधिक सांसद निधि 10.96 करोड़, 40 प्रतिशत नरेश बंसल, दूसरे स्थान पर 4.356 करोड़, 22 प्रतिशत कल्पना सैनी तथा तीसरे स्थान पर 1.139 करोड़, 8 प्रतिशत महेन्द्र भट्ट की जून 2026 तक खर्च हो सकी है।
श्री नदीम को उपलब्ध सांसद वार विवरण के अनुसार नैनीताल उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने जून 2026 तक अपने वर्तमान कार्यकाल में सांसद निधि से कुल 327 कार्य प्रस्तावित किये हैैं जिसमें से 260 कार्य अधिकाारियों द्वारा स्वीकृत किये गये है उसमें से 56 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 183 कार्य चल रहे हैं तथा 21 कार्य प्रारंभ नहीं हो सके है।

Leave A Comment